ग्वालियर /स्ट्रीट फूड एक ऐसी चीज है जिसे हम सभी पसंद करते हैं और साथ ही हम सभी चाहते हैं कि वह गुणवत्ता और स्वच्छता युक्त अवश्य हो। इस उद्देश्य को पूरा का करने के लिये श्रीमान् डॉ. इच्छित गढपाले जी, अपर कलेक्टर महोदय ग्वालियर के आदेशानुसार श्री अशोक चौहान, अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा प्रशासन ग्वालियर के निर्देशन पर फूलबाग स्थित फूड चौपाटी को क्लीन स्ट्रीट फूड हब के रूप में चिन्हित कर विकसित करने के लिये खाद्य सुरक्षा विभाग के खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री लखनलाल कोरी एवं श्री दिनेश सिंह निम ने समय-समय पर मॉनीटरिंग की गयी । जिसके परिणामस्वरूप फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया FSSAI ने ग्वालियर शहर केे फूलबाग चौपाटी को क्लीन स्ट्रीट फूड हब टैग से सम्मानित किया है.।
क्लीन स्ट्रीट फूड हब का टैग उस जगह के फूड संबंधी दुकानों को दिया किया जाता है जो खाना पकाने और गैर-खाना पकाने के क्षेत्रों, साफ-सफाई और कीट नियंत्रण सहित कई मामलों के मानकों पर खरे उतरते हैं. स्ट्रीट फूड स्टॉल पर वर्कर्स को सैनिटाइजेशन और हाइजीन बनाए रखनी चाहिए. इसके लिए ऑडिट एक थर्ड पार्टी एजेंसी द्वारा किया जाता है. FSSAI नई दिल्ली के अनुसार क्लीन स्ट्रीट फूड हब टैग से पुरस्कृत होने के लिए एक स्थान पर स्ट्रीट फूड की कम से कम 20 दुकानें होना चाहिये और इस स्ट्रीट फूड जॉइंट को निर्दिष्ट मानदंडों के कम से कम 80प्रतिशत को पूरा करना होता है।
ग्वालियर निवासियों के लिये क्लीन स्ट्रीट फूड हब विकसित करना भी ईट राइट चैलेंज प्रतियोगिता के अंतर्गत की जाने वाली एक्टिविटी के रूप में शामिल था ।
वर्तमान में खाद्य सुरक्षा विभाग के प्रयासों से फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया FSSAI द्वारा ग्वालियर स्टेशन एवं डबरा स्टेशन को ईट राइट स्टेशन का दर्जा भी प्राप्त किया जा चुका है।
खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा शताब्दीपुरम चौराहा पर खाद्य लाइसेंस/रजिस्टेªशन का शिविर का आयोजित किया गया जहॉ सब्जी/फल/स्टीªट फूड हॉकर/किराना खाद्यकारोबारियों से फूड रजिस्टेªशन के 65 आवेदन प्राप्त किये।