ग्वालियर /ग्वालियर पुलिस क्राइम ब्रांच मुरार थाना ने MDMA मेथामफेटामाइन ड्रग्स पकड़ी है। पुलिस ने एक महिला सहित 7 ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 36 लाख रुपए की 720 ग्राम MDMA जब्त की है। इसके अलावा दो कट्टे, कारतूस व बाइक भी मिली हैं। ग्वालियर में यह पहला मौका है जब यह ड्रग्स पकड़ी गई है। इस ड्रग्स को हाई प्रोफाइल पार्टी की ड्रग्स माना जाता है।
यह ड्रग्स मुम्बई-गोवा की रेव पार्टी में ज्यादातर उपयोग होती है। हाल ही में फिल्म अभिनेता का बेटा भी इसी ड्रग्स केस में चर्चित रहा था। पकड़े गए ड्रग्स तस्करों ने बताया है कि यह माल वह चिरगांव चुंगी झांसी उत्तर प्रदेश से लेकर आए हैं। अब पुलिस पकड़े गए तस्करों से डिटेल में पूछताछ कर रही है।
पुलिस द्वारा पकड़े गए ड्रग्स तस्करों की पहचान सोनम राजपूत (30) पत्नी सतेन्द्र राजपूत निवासी भांडेर रोड दतिया, सुरेन्द्र दांगी निवाी उन्नाव रोड दतिया, मोहित तिवारी उन्नाव रोड दतिया, ह्रदेश कुशवाह निवासी दतिया, ओमप्रकाश बाथम निवासी रमटापुरा ग्वालियर, सुनील परिहार निवासी गोरमी भिंड, मुकेश दांगी दतिया के रूप में हुई है, जबकि इनका एक साथ मनीष मिश्रा पुत्र बृजकिशोर मिश्रा चिरगांव चुंगी झांसी यूपी अभी नहीं पकड़ा गया है।
जब पुलिस ने इसने पूछताछ की है तो इनका कहना है कि यह पहली बार ग्वालियर में यह MDMA ड्रग्स लेकर आए हैं। यह माल इन्होंने झांसी उत्तर प्रदेश के चिरगांव में चुंगी निवासी मनीष मिश्रा से खरीदा है। भारतीय बाजार में इस ड्रग्स की कीमत 36 लाख रुपए बताई जा रही है, लेकिन अन्तरराष्ट्रीय बाजार में करोडों में यह ड्रग्स बिकती है।