Homeविदेशपृथ्वी पर गिर सकता है चीन के स्पेस स्टेशन का मलबा

पृथ्वी पर गिर सकता है चीन के स्पेस स्टेशन का मलबा

 चीन के बंद पड़े स्पेस स्टेशन का मलबा जल्द ही पृथ्वी पर गिर सकता है. यह कहना है उन वैज्ञानिकों का जो इस स्पेस क़स्टेशन की निगरानी कर रहे हैं.

द तियांगोंग-1 चीन के महत्वकांक्षी अंतरिक्ष कार्यक्रम का हिस्सा था. इसे चीन के 2022 में अंतरिक्ष में मानव स्टेशन स्थापित करने के लक्ष्य का पहला चरण भी माना जाता है.

इसे साल 2011 में अंतरिक्ष में भेजा गया था और पांच साल बाद इसने अपने मिशन को पूरा कर लिया. इसके बाद यह अनुमान लगाया जा रहा था कि वापस पृथ्वी पर गिर जाएगा.

एक नए अनुमान में यह कहा गया है कि इस बंद पड़े स्पेस स्टेशन का मलबा 30 मार्च से दो अप्रैल के बीच धरती पर गिर सकता है.

अधिकतर स्पेस स्टेशन अंतरिक्ष में जल कर नष्ट हो जाते हैं, लेकिन कुछ मलबे अपनी स्थिति में बने रहते हैं, जिसे पृथ्वी पर गिरने का डर होता है.

चीन ने साल 2016 में इस बात की पुष्टि की थी कि उनका द तियांयोंग-1 से संपर्क टूट गया है और वो इसे नियंत्रित करने में सक्षम नहीं है.

द यूरोपियन स्पेस एजेंसी ने कहा है कि पृथ्वी पर इसका मलबा भूमध्य रेखा पर 43 डिग्री उत्तर से 43 डिग्री दक्षिण के बीच गिर सकता है.

एजेंसी द तियांगोंग-1 के बारे में लगातार सूचना देते रही है और इस बार यह अनुमान लगाया है कि इसका मलबा पृथ्वी पर 30 मार्च से दो अप्रैल के बीच वायुमंडल में प्रवेश कर सकता है

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments