Homeदेशमौसम वैज्ञानिकों ने कहा इस साल होगी झमाझम बरसात

मौसम वैज्ञानिकों ने कहा इस साल होगी झमाझम बरसात

इस साल हो सकती है 97%बारिश,स्काईमेट के बाद मौसम विभाग का भी सामान्य मानसून का अनुमानइस साल हो सकती है 97% बारिश, स्काईमेट के बाद मौसम विभाग का भी सामान्य मानसून का अनुमान

दिल्ली. किसानों के लिए अच्छी खबर है। मौसम विभाग ने लगातार तीसरे साल मानसून सामान्य रहने का अनुमान जताया है। विभाग के मुताबिक, इस साल जून से सितंबर के दौरान 97% बारिश की उम्मीद है। मानसून केरल के तट से कब टकराएगा, इसका अनुमान 15 मई को जारी किया जाएगा। इसके बाद दूसरे चरण के पूर्वानुमान जारी किए जाएंगे, इसमें जुलाई और अगस्त के बीच देश के विभिन्न क्षेत्रों में होने वाली बारिश का अनुमान जारी किया जाएगा। बता देें कि स्काईमेट ने भी इस साल मानसून सामान्य रहने और 100% बारिश की संभावना जाहिर की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments