Homeदेशप्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति पर सर्वोच्च न्यायालय सुबह 10.30 पर करेगा सुनवाई,...

प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति पर सर्वोच्च न्यायालय सुबह 10.30 पर करेगा सुनवाई, विरोध में कांग्रेस गई है कोर्ट

दिल्ली। कर्नाटक में सरकार बनाने की दौड़ में शामिल कांग्रेस और जेडीएस ने एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। दोनों ही दलों ने इस बार राज्यपाल के प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति के फैसले को चुनौती दी है। साथ ही इसे नियम विरूद्ध बताया है। दोनों ही दलों ने सुप्रीम कोर्ट के रजिस्ट्रार के सामने शुक्रवार देर शाम को इसे लेकर अपनी याचिका दाखिल की साथ ही कोर्ट से इस पर तत्काल सुनवाई की मांग की। कोर्ट ने तत्काल सुनवाई की मांग वाली  याचिका पर कल शनिवार को सुनवाई की मंज़ूरी दे दी है। कांग्रेस और जेडीएस की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट शनिवार को सुबह 10.30 पर सुनवाई करेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments