Homeप्रमुख खबरेंदिल्ली के दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

दिल्ली के दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

राजधानी दिल्ली के दो निजी स्कूलों को सोमवार सुबह बम की धमकी मिली है.दिल्ली मीडिया रिपोर्ट में फ़ायर सर्विस के एक अधिकारी के हवाले से यह जानकारी दी गई।

अधिकारी ने बताया कि आरके पुरम के डीपीएस स्कूल में सुबह सात बजकर छह मिनट और पश्चिम विहार के जीडी गोयनका स्कूल में सुबह छह बजकर 15 मिनट पर बम की धमकी वाले फ़ोन आए.

इन धमकियों के बाद फ़ायर सर्विस के अधिकारी, डॉग स्क्वाड, बम का पता लगाने वाली टीम और स्थानीय पुलिस स्कूलों में पहुंची और सर्च ऑपरेशन चलाया.

वहीं एक समाचार एजेंसी ने दावा किया है कि दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकियां मिली हैं.

जीडी गोयनका स्कूल में पढ़ने वाले एक बच्चे को वापस घर लेकर जा रहे उनके अभिभावक ने बताया क़ि “हमें स्कूल मैनेजमेंट की तरफ से फ़ोन आया था.”

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments