Homeप्रमुख खबरेंएस पी साहब पर ऐसी फिदा हुई लड़की कि आ गई पंजाब...

एस पी साहब पर ऐसी फिदा हुई लड़की कि आ गई पंजाब से मध्यप्रदेश तक

उज्‍जैन। मध्यप्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी एवं उज्जैन के एसपी सचिन अतुलकर सोशल मीडिया पर हमेशा हीरो बने रहते हैं। उन्होंने कितने चोर पकड़े यह तो पता नहीं लेकिन उनके लुक्स और पिक्स लड़कियों के बीच अक्सर सुर्खियां ​बटोर लेते हैं। पंजाब की एक लड़की भी उनके लुक पर फिदा हो गई। वो पंजाब से भागकर आईपीएस सचिन अतुलकर से मिलने उज्जैन आ पहुंची परंतु एसपी ने मिलने से इंकार कर दिया। इसके बाद लड़की नाराज हो गई और काफी हंगामा मचाया। 3 दिन तक उसे उज्जैन में रखा गया, फिर परिवारवालों को बुलाकर वापस भेज दिया गया।
बता दें कि एसपी सचिन अतुलकर की फिटनेस को देखकर पंजाब की एक लड़की उनसे मिलने के लिए पागल हो गई। उज्जैन पहुंचकर परमजीत ने एसपी से मिलने की इच्‍छा जाहिर की लेकिन जब SP ने मिलने से इंकार कर दिया तो युवती ने वन स्टॉप सेंटर में जमकर तोड़फोड़ की।उज्जैन के माधव नगर अस्पताल में बने महिला बाल विकास केंद्र के वन स्टॉप सेंटर में पिछले 3 दिनों से पंजाब की रहने वाली परमजीत कौर को रखा गया था। तीन दिन पहले उज्जैन रेलवे स्टेशन पर परमजीत को पुलिस ने पकड़ा था।
एसपी सचिन अतुलकर से मिलने पहुंची परमजीत को वन स्टॉप सेंटर में रखा गया था जहां उसने जमकर हंगामा मचाया जिसके बाद युवती के परिवार वालों को बुलाया गया था। आज परमजीत के भाई और रिश्तेदार माधव नगर अस्पताल पहुंचे जहां काउंसलिंग के बाद परमजीत को उसके परिवार के साथ पंजाब भेज दिया गया है।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments