प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने सभी के जीवन में सुख-समृद्धि की कामना की.
पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, “सभी देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं. प्रकाश का यह पावन पर्व हर किसी के जीवन को सुख-समृद्धि और सौहार्द से आलोकित करे, यही कामना है.”
इससे पहले पीएम मोदी ने रविवार को अपील करते हुए कहा कि सभी लोग ‘भारतीय उत्पाद ख़रीदें’ और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए ‘प्रेरित करें’.
आज (20 अक्तूबर) भारत समेत दुनियाभर में दिवाली का त्योहार मनाया जा रहा है. इस मौक़े पर दुनियाभर के नेता दिवाली की शुभकामनाएं दे रहे हैं.
श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी एल्बनीज़, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के शासक शेख़ मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने भी दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं.