Homeमनोरंजनतीन खान के साथ काम नहीं करना चाहती कंगना

तीन खान के साथ काम नहीं करना चाहती कंगना

कंगना रनौत बॉलीवुड की वो बेबाक एक्ट्रेस हैं जो कुछ कहने के लिए सामने वाले की बिल्कुल परवाह नहीं करती हैं. हाल के कुछ इंटरव्यूज में उन्होंने आदित्य पंचोली, रितिक रोशन और अध्ययन सुमन पर कई सनसनीखेज आरोप लगाए. एक ताजा इंटरव्यू में बॉलीवुड में अपने भविष्य को लेकर उन्होंने कहा कि उनके पास कुछ खोने के लिए नहीं है. सलमान खान की सुल्तान को लेकर उन्होंने कहा कि मुझे ये फिल्म ऑफर हुई थी. मगर उन्होंने आरफा का किरदार करने से मना कर दिया था. कंगना के मुताबिक वो जानती थीं कि ये फिल्म ब्लॉकबस्टर होगी. बता दें कि बाद में अनुष्का शर्मा ने आरफा का किरदार किया. क्यों तीनों खान के साथ फिल्म नहीं करना चाहती हैं कंगना रनौत?
2016 में आमिर खान की फिल्म दंगल के बाद सलमान की सुल्तान ने सबसे ज्यादा कमाई की थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था. कंगना का कहना है कि उनकी क्वीन जैसी फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही हैं. दरअसल, तीनों खान के साथ कोई फिल्म न करने की कंगना के पास एक वजह है. इसका खुलासा उन्होंने एक टीवी शो में किया था. क्यों तीनों खान के साथ फिल्म नहीं करना चाहती हैं कंगना रनौत?
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments