ग्वालियर 22 जनवरी 2026/ जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक 23 जनवरी को प्रात: 11 बजे से सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की जायेगी। बैठक में शहर विकास की विभिन्न परियोजनाओं की विस्तार से समीक्षा की जायेगी। इसी दिनस्मार्ट सिटी की जिला स्तरीय एडवायजरी फोरम की बैठक में भी क्षेत्रीय सांसद श्री कुशवाह समीक्षा करेंगे
जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में जिन महत्वपूर्ण परियोजनाओं की समीक्षा होगी, उनमें ग्वालियर रेलवे स्टेशन के नवनिर्माण, अमृत भारत योजना, एनएचएआई के विकास कार्यों की समीक्षा, सेतु निगम के विकास कार्यों की समीक्षा, ठाठीपुर पुनर्घनत्वीकरण योजना, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी स्मारक निर्माण कार्यों की समीक्षा, नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के तहत स्वीकृत कार्य, चंबल परियोजना, प्रधानमंत्री आवास योजना के साथ ही एमपी आरडीसी एवं लोक निर्माण विभाग के विकास कार्यों की समीक्षा की जायेगी। इस बैठक में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की भी समीक्षा होगी।
स्मार्ट सिटी की जिला स्तरीय एडवायजरी फोरम की बैठक में भी क्षेत्रीय सांसद श्री कुशवाह करेंगे समीक्षा
स्मार्ट सिटी की जिला स्तरीय एडवायजरी फोरम की बैठक सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह की अध्यक्षता में 23 जनवरी को दोपहर एक बजे से आयोजित की जायेगी।
कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित स्मार्ट सिटी एडवायजरी फोरम की बैठक में स्मार्ट सिटी के कार्यों की विस्तार से समीक्षा होगी। इस बैठक में स्मार्ट सिटी के अपूर्ण कार्यों की समीक्षा के साथ ही सचिन तेंदुलकर मार्ग के उन्नयन कार्य की समीक्षा, कंट्रोल कमाण्ड सेंटर द्वारा ट्रैफिक चालान प्रकरणों की समीक्षा के साथ ही अन्य कार्यों की समीक्षा की जायेगी।