प्रिया प्रकाश ने राहुल गांधी के विंक (आंख मारने) पर कहामैं राहुल गांधी द्वारा पीएम मोदी को विंक करने की न्यूज देखने कॉलेज से वापस आई। ये बहुत ही स्वीट सा मूमेंट था। मैं बहुत खुश है कि ये फिल्म में मेरा ये सिग्नेचर मूमेंट हैं। ये एक अच्छा शिष्टाचार था।
आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर राहुल गांधी और प्रिया प्रकाश वारियर की तुलना की जा रही है। सोशल मीडिया पर राहुल गांधी और प्रिया प्रकाश की विंक के कई मीम्स और जोक बनाए जा रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि आज राहुल ने इंटरनेट सेंसेशन प्रिया प्रकाश वारियर को भी आज मात दे दी है।
सोशल मीडिया पर आए ऐसे कमेंट्स
सोशल मीडिया पर यूजर्स प्रिया प्रकाश और राहुल गांधी की विंक की तुलना करते हुए कई कमेंट्स भी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने राहुल गांधी के पीएम मोदी के गले मिलने को जादू की झप्पी बताया है. इसके साथ ही संजय दत्त की फिल्म मुन्ना भाई MBBS का एक सीन भी राहुल और पीएम मोदी की तस्वीर के साथ शेयर किया है। इसके अलावा एक यूजर ने राहुल गांधी और पीएम मोदी की योगा वाली फोटो पोस्ट की।
ये हुआ संसद में
अपने भाषण के दौरान राहुल गांधी ने कहा- आपके लिए मैं भले ही पप्पू हूं, आपके दिल में मेरे लिए नफरत हो सकती है, लेकिन मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं। इसके बाद अचानक उस तरफ बढ़े, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बैठे थे। संसद के सदस्य देखते रह गए और फिर वह प्रधानमंत्री के गले जा लगे। इसके बाद जब वह लौटने लगे तो प्रधानमंत्री ने उन्हें बुलाया और हाथ मिलाकर उनकी पीठ भी थपथपाई।