Homeप्रमुख खबरेंसादगीपूर्ण विवाह समारोह में नरेन्द्र सिंह तोमर के पुत्र रामू भईय्या ने...

सादगीपूर्ण विवाह समारोह में नरेन्द्र सिंह तोमर के पुत्र रामू भईय्या ने लिए सात फेरे

ग्वालियर। शुक्रवार को संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर बहस चल रही थी। सभी सांसदों और मंत्रियों के साथ केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी संसद में थे। वो पूरे समय संसद में रहे। देर रात निकले और सीधे जयपुर पहुंचे। यहां उनके बेटे रामू तोमर की शादी की तैयारियां पूरी हो चुकीं थीं। शनिवार को बेहद सादगी भरे समारोह में रामू की शादी हुई। पूर्व उपराष्ट्रपति एवं राजस्थान के कद्दावर नेता स्व. भैरोसिंह शेखावत की पोती उनकी बहू बन गई। शादी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, राजनाथ सिंह, वसुंधरा राजे सहित तमाम हस्तियां पहुंची।

 

 

 

नरेन्द्र सिंह तोमर ने इस आयोजन में पारिवारिक मित्रों, रिश्तेदारों के अलावा सिर्फ पुराने स्टाफ को आमंत्रित किया था। दरअसल नरेन्द्र सिंह तोमर की 92वर्षीय मां इस समय गंभीर रूप से बीमार है। वे पिछले कई दिनों से दिल्ली के अस्पताल में भर्ती थीं। शादी के कारण कुछ दिनों के लिए उन्हें दिल्ली स्थित निवास पर लाया गया है।
मां की बीमारी के कारण तोमर ने बेटे के विवाह को बेहद साधारण तरीके से करने का निर्णय लिया है। संभावना है कि इस शादी के बाद मां का स्वास्थ्य ठीक रहा तो दिल्ली, भोपाल और ग्वालियर में रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments