संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का प्रधानमंत्री से गले मिलने और वापस अपनी सीट पर आ कर साथी कांग्रेसी सांसद को आंख मारने का मुद्दा तीन दिनों के बाद भी चर्चा में है. इसको लेकर पोस्टर वॉर चल रहा है तो राहुल की आलोचना के कारण एक लालू यादव की पार्टी आरजेडी ने अपने राष्ट्रीय प्रवक्ता को पार्टी ने निकाल दिया. लेकिन इन सब के बीच एक दिलचस्प जानकारी सामने आई है रविवार को हुई कांग्रेस सीडबल्यूसी की बैठक में इस मुद्दे को उठाकर एक कांगेस नेता ने ‘आंख मारने’ पर राहुल की आलोचना कर डाली. ओडिशा कांग्रेस अध्यक्ष निरंजन पटनायक ने राहुल गांधी ने सामने ही कह दिया कि ‘आंख मारने’ से आपके नम्बर कट गए.
सूत्रों ने बताया किओडिशा कांग्रेस के अध्यक्ष निरंजन पटनायक ने सीडब्ल्यूसी की बैठक में चर्चा के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के आँख मरने का जिक्र किया. सूत्रों के मुताबिक पटनायक ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव के दौरान भाषण और फिर प्रधानमंत्री मोदी को गले लगाने पर राहुल को सौ प्रतिशत नम्बर मिले लेकिन आँख मारते ही उनके दो नम्बर कट गए.महत्वपूर्ण बात यह है कि पटनायक ने यह बात भरी बैठक में सबके सामने कही।