Homeदेशअब स्कूल का इस्लामीकरण,नाम किया इस्लामिया तो रविवार की जगह शुक्रवार की...

अब स्कूल का इस्लामीकरण,नाम किया इस्लामिया तो रविवार की जगह शुक्रवार की छुट्टी

बहराइच. धर्मपरिवर्तन के मामले को लेकर जहां पूरे देश में तरह तरह का माहौल आये दिन गर्मा रहा है।वहीं ताज़ा मामला एक विद्यालय के नामकरण को लेकर सुर्खियों में आ गया है। धर्मपरिवर्तन की तरह देवरिया जिले में अल्प संख्यक समुदाय के लोगों ने सलेमपुर प्राथमिक स्कूल का नाम बदल कर इस्लामिया प्राईमरी स्कूल रख दिया।

देवरिया जिले के सलेमपुर प्राथमिक स्कूल का नाम बदल कर इस्लामिया प्राईमरी स्कूल किये जाने का मामला संज्ञान में आते ही यूपी की बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल ने कड़ा एक्शन लेते हुए पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही प्राईमरी स्कूल का इस्लामी करण करने वाले दोषियों के खिलाफ शख्त कार्रवाई का भरोसा जताया है। यूपी की बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल ने बताया कि ये मामला हमारे संज्ञान में आते ही देवरिया जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी को मौके पर भेज मामले की जाँच के आदेश दिए गए हैं । जहां जांच के दौरान पता चला की विद्यालय रविवार के दिन बन्द मिला और अब शुक्रवार के दिन अन्य विद्यालयों की भांति सलेमपुर के नवलपुर में स्थित परिषदीय विद्यालय पठन पाठन के लिये खुलेगा।

मंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि मनमाने तरीके से विद्यालय का नाम बदलने या छुट्टी के दिन स्कूल खोलने का न तो कोई प्राविधान है और न ही कोई अलग नियमावली नहीं है। जानकारी के मुताबिक सलेमपुर के प्राथमिक विद्यालय में पिछले काफी दिनों से स्कूल के प्राचार्य खुर्शेद अहमद द्वारा स्कूल का नाम बदल कर इस्लामिया प्राईमरी स्कूल रख दिया गया था।जहां पर शुक्रवार को विद्यालय में अवकाश और रविवार के दिन स्कूल खुलता था। उपरोक्त विद्यालय में पंजीकृत छात्रों की संख्या 95 फीसदी अल्प संख्यक वर्ग के छात्रों की है।जिसको लेकर स्कूल के प्राचार्य द्वारा स्कूल का नाम बदल कर इस्लामिया प्राइमरी स्कूल कर दिया गया था। सलेमपुर के इस इस्लामिया प्राथमिक स्कूल में छात्र छात्राओं से लेकर स्कूल प्रबंधन के सभी अफसर और कर्मचारी उर्दू में उपस्तिथि से लेकर लिखा पढ़ी का सारा का काम उर्दू में ही कर रहे थे। मामाल संज्ञान में आते ही बेसिक शिक्षा मंत्री के निर्देश पर स्कूल से सम्बंधित समस्त प्रकार की पत्रावलियों व रजिस्टर को बेसिक शिक्षा विभाग के अफसरों द्वारा सीज कर मामले की जांच की जा रही है। मंत्री ने कहा कि बेसिक शिक्षा नियमावली का उलंघन किसी कीमत पर बर्दास्त नहीं किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments