Homeदेशहिंसक हुआ मराठा आरक्षण आंदोलन, चक्काजाम आगजनी

हिंसक हुआ मराठा आरक्षण आंदोलन, चक्काजाम आगजनी

मुंबई : मराठा आरक्षण की मांग को लेकर मराठा आंदोलनकारियों ने आज महाराष्ट्र के कई ज़िलों में बंद बुलाया है. आंदोलनकारियों ने कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया है. कई जगह लोगों ने चक्का जाम कर रखा है. मराठा मोर्चा के लोगों ने औरंगाबाद-पुणे हाइवे पर सड़क बंद कर रखा है. वहीं ये आंदोलन हिंसक रूप ले चुका है. आरक्षण की मांग को लेकर सोमवार को एक युवक की ख़ुदकुशी के बाद आंदोलन और भड़क गया है. आज इस लड़के के अंतिम संस्कार में पहुंचे शिवसेना सांसद चंद्रकांत खैरे को आंदोलनकारियों ने खदेड़ दिया.

औरंगाबाद में आज एक और लड़के ने ख़ुदकुशी की कोशिश की है. मराठा आंदोलन की वजह से लातूर, बीड़ ज़िले भी प्रभावित हैं. लातूर में पंढरपुर जा रहे यात्रियों से भरी एक बस सोमवार रात से बस स्टैंड में खड़ी है. बीड जिला भी पूरी तरह से बंद है. एहतियातन स्कूल-कॉलेजों में भी छुट्टी दे दी गई है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments