Homeप्रमुख खबरेंमिश्रा ने गड़करी से भेंट कर ग्वालियर अंचल के विकास में और...

मिश्रा ने गड़करी से भेंट कर ग्वालियर अंचल के विकास में और सहयोग का किया आग्रह

ग्वालियर /केन्द्रीय भूतल परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी से प्रदेश के जनसंपर्क एवं जल संसाधन मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्र ने आज सुबह सौजन्य भेंट की। श्री गडकरी विकास कार्यों की सौगातें देने ग्वालियर संभाग के प्रवास पर आए थे।
जनसंपर्क मंत्री डॉ मिश्र ने यहाँ ऊषा किरन पैलेस होटल में श्री गडकरी से भेंट की। उन्होंने ग्वालियर-चंबल संभाग सहित संपूर्ण प्रदेश में सड़क निर्माण एवं सिंचाई सुविधाओं के विस्तार के क्षेत्र में हुए कारगर प्रयासों की जानकारी दी। साथ ही ग्वालियर व दतिया सहित संभाग के अन्य जिलों के विकास को और ऊंचाइयां देने के लिए केन्द्र सरकार से इसी तरह सहयोग दिलाने का आग्रह किया। केन्द्रीय भूतल परिवहन मंत्री ने उन्हें भरोसा दिलाया कि भारत सरकार मध्यप्रदेश के अधोसंरचनागत विकास के लिए धन की कमी नहीं आने देगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments