ग्वालियर 17 जुलाई 2026/मध्य प्रदेश चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (MPCCI) के चुनाव में शुक्रवार को व्यापारियों ने उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार मतगणना शाम 7:00 बजे से शुरू होगी, जिसके बाद देर रात तक परिणाम आने की संभावना है।
चुनाव से जुड़े आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार कुल 3,450 मतदाता पंजीकृत थे। इनमें से 3,437 मतदाताओं को मतदान का अधिकार प्राप्त था। मतदान के दौरान 3,190 मत डाले गए, जो व्यापारिक समुदाय की सक्रिय भागीदारी को दर्शाता है।
अब सभी प्रत्याशियों की निगाहें मतगणना पर टिकी हैं। शाम 7 बजे से शुरू होने वाली मतगणना के साथ ही विभिन्न पदों पर किसे व्यापारियों का समर्थन मिला, इसका फैसला सामने आ जाएगा। पूरे ग्वालियर के व्यापारी वर्ग की नजरें चुनाव परिणामों पर लगी हुई हैं। मतदान से लेकर मतगन्ना मतगणना तक पूरे सनातन धर्म मार्ग पर भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है।