Homeप्रमुख खबरेंGood news बीएड डिग्रीधारी भी दे सकेंगे केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा

Good news बीएड डिग्रीधारी भी दे सकेंगे केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा

 

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) को लेकर चल रही अनिश्चितताओं के बीच केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कहा है कि बीएड पास उम्मीदवार भी पहली से पांचवी कक्षा के लिए सीटेट दे सकते हैं। मालूम हो, एक अगस्त से जारी सीटेट के इन्फॉर्मेशन बुलेटिन में प्राइमरी स्तर के सीटेट के लिए जरूरी न्यूनतम योग्यता में बीएड पास उम्मीदवारों को जगह नहीं दी गई है।

सीबीएसई के एक आला अधिकारी ने मीडिया को बताया, हम मानव संसाधन मंत्रालय की ओर से जारी सभी निर्देशों का पालन कर रहे हैं। इसमें बीएड उम्मीदवारों को प्राथमिक कक्षाओं में पढ़ाने के लिए अर्हता देने का एनसीटीई का निर्णय भी शामिल है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments