Homeदेशबुआ भतीजे की आत्मीय मुलाकात चर्चा में

बुआ भतीजे की आत्मीय मुलाकात चर्चा में

 जयपुर। राजस्थान में नए मुख्यमंत्री के रूप में अशोक गहलोत और उपमुख्यमंत्री के पद पर सचिन पायलट के हुए शपथ ग्रहण समारोह में राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता से दूर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी शामिल हुईं। इस दौरान वसुंधरा राजे अपने भतीजे कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया से बड़ी आत्मीयता से मिलीं। वसुंधरा ने ज्योतिरादित्य से गले मिलकर बधाई दी। मंच पर जैसे ही ज्योतिरादित्य आए तो वसुंधरा ने उनको आशीर्वाद दिया।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस आलाकमान ने ज्योतिरादित्य का झालावाड़ का चुनावी दौरा तय कर दिया था, लेकिन उन्होंने ऐन वक्त पर दौरा निरस्त कर दिया। झालावाड़ वसुंधरा राजे का राजनीतिक क्षेत्र है, दुष्यंत सिंह यहां से सांसद हैं। वसुंधरा राजे झालारापाटन से विधायक हैं। वहीं. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी वसुंधरा राजे के पास पहुंचे और उनसे मुलाकात की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments