HomeदेशGood news:जापान को पछाड़कर भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा इस्पात उत्पादक...

Good news:जापान को पछाड़कर भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा इस्पात उत्पादक देश बना

जापान को पीछे छोड़कर भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा इस्पात उत्पादक देश बन गया है। विश्व इस्पात संघ (डब्ल्यूएसए) के अनुसार इस्पात उत्पादन में चीन पहले स्थान पर है। कुल वैश्विक इस्पात उत्पादन में चीन की हिस्सेदारी 51 प्रतिशत है। डब्ल्यूएसए की ताजा रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्ष 2018 में चीन का कच्चे इस्पात का उत्पादन 6.6 प्रतिशत बढ़कर 92.83 करोड़ टन पर पहुंच गया। 2017 में यह 87.09 करोड़ टन था। वैश्विक इस्पात उत्पादन में चीन की हिस्सेदारी 50.3 प्रतिशत से बढ़कर 51.3 प्रतिशत हो गई।

रिपोर्ट के अनुसार भारत का कच्चे इस्पात का उत्पादन 2018 में 4.9 प्रतिशत बढ़कर 10.65 करोड़ टन रहा, जो 2017 में 10.15 करोड़ टन था। जापान का उत्पादन इस दौरान 0.3 प्रतिशत घटकर 10.43 करोड़ टन रह गया। इस तरह भारत ने इस्पात उत्पादन में जापान को पीछे छोड़ दिया। रिपोर्ट में बताया गया है कि 2018 में वैश्विक इस्पात उत्पादन 4.6 प्रतिशत बढ़कर 180.86 करोड़ टन रहा, जो 2017 में 172.98 करोड़ टन था।

 दस इस्पात उत्पादक देशों में अमेरिका 8.67 करोड़ टन के उत्पादन के साथ चौथे स्थान पर है। उसके बाद दक्षिण कोरिया (7.25 करोड़ टन के साथ पांचवें), रूस (7.17 करोड़ टन के साथ छठे), जर्मनी (4.24 करोड़ टन के साथ सातवें), तुर्की (3.73 करोड़ टन के साथ आठवें), ब्राजील (3.47 करोड़ टन के साथ नौवें) और ईरान (2.5 करोड़ टन के साथ दसवें) का नंबर आता है। अन्य देशों में इटली ने बीते साल 2.45 करोड़ टन का इस्पात उत्पादन किया। फ्रांस ने 1.54 करोड़ टन और स्पेन ने 1.43 करोड़ टन का उत्पादन किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments