ग्वालियर / वंदेमातरम के सामूहिक गायन के साथ नगर निगम परिषद परिषद ग्वालियर का प्रथम सम्मेलन शुरू।
कलेक्टर एवं पीठासीन अधिकारी श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने सदन को दी सभापति के निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी।
• सभापति पद के लिए 2 नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हुए
श्री मनोज सिंह तोमर वार्ड-55
श्रीमती लक्ष्मी सुरेश गुर्जर, वार्ड-27
कलेक्टर एवं पीठासीन अधिकारी श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने दोनों नाम निर्देशन पत्र विधिमान्य घोषित किए।
• निगम परिषद में सभापति चुनाव के लिए अब तक 15 से अधिक पार्षद डालचुके हैं वोट,दोपहर बाद परिणाम की सम्भावना•
• निगम परिषद सभापति चुनाव में पत्रकारों के प्रवेश पर रोक के बाद मीडिया कर्मियों का विरोध परिषद के बाहर धरना

• निगम परिषद में सभापति चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया पूर्ण ,कुछ ही देर बाद शुरू होगी मतगणना

• सभापति की आसंदी पर भाजपा का कब्जा तोमर जीते
• श्री मनोज तोमर को मिले 34 मत
श्रीमती लक्ष्मी सुरेश गुर्जर को मिले 33 मत
कलेक्टर एवं पीठासीन अधिकारी श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने सभापति पद पर श्री मनोज सिंह तोमर को निर्वाचित घोषित किया।