Homeदेशअमित शाह बोले गिरफ्तार करना है तो कर लो पश्चिम बंगाल जरूर...

अमित शाह बोले गिरफ्तार करना है तो कर लो पश्चिम बंगाल जरूर जाऊंगा

नई दिल्ली/कोलकाता:  नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन (NRC) को लेकर मचे बवाल के बीच बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह 11 अगस्त को पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे. बीजेपी अध्यक्ष कोलकाता में रैली को भी संबोधित करेंगे. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने यह साफ कर दिया है कि उन्हें इजाजत मिले या न मिले वह पश्चिम बंगाल जरूर जाएंगे. उन्होंने कहा कि अगर ममता बनर्जी को ‘मुझे गिरफ्तार करवाना है तो वह करवा सकती हैं’. हालांकि इस बीच एक मीडिया चैनल से बात   करते हुए ममता बनर्जी ने कहा, ‘अमित शाह को जहां जाना है वह जा सकते हैं, किसने उन्हें रोका है.’ इन सबके बीच कोलकाता पुलिस ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की 11 अगस्त को प्रस्तावित रैली को मंजूरी दे दी. चार साल पहले भी कोलकाता के नागरिक निकाय ने अमित शाह की रैली की इजाजत नहीं दी थी. इसके बाद बीजेपी ने कोलकाता हाईकोर्ट का रुख किया था, जहां से अनुमति मिलने के बाद नवंबर 2014 में रैली का आयोजन किया गया था.

भाजपा युवा मोर्चा ने आरोप लगाया था कि शाह की रैली को लेकर कोलकाता पुलिस की तरफ से उन्हें कोई जानकारी नहीं मिली है, जिसके कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने रैली को मंजूरी दे दी. सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा और शाह पर तंज कसते हुए दावा किया कि वे बेचैन हो गए थे और ‘शांति और सौहार्दता की भूमि पर उनके लिए सुखद यात्रा’ की कामना की.

कोलकाता पुलिस ने ट्वीट कर बताया, ‘एक राजनीतिक दल को 11 अगस्त को अनुमति नहीं देने के सोशल मीडिया पर चल रही अटकलों का हमें पता चला. यह स्पष्ट किया जाता है कि आग्रह पर रैली की अनुमति दे दी गई है.’ राज्य भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष देबजीत सरकार ने कहा कि उन्हें पुलिस ने सूचना दी है कि शहर के मध्य मायो रोड पर रैली करने की अनुमति दे दी गई है. सरकार ने पहले कहा था कि शाह की रैली की अनुमति के लिए संगठन ने पुलिस को औपचारिक आवेदन दिया है. भगवा दल द्वारा तृणमूल कांग्रेस के गढ़ में सेंध लगाने के प्रयासों के बीच ममता बनर्जी नीत तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच तीखे आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments