Homeधर्म कर्मयदि है कोई असाध्य बीमारी तो इस विधि से करें भगवान भोलेनाथ...

यदि है कोई असाध्य बीमारी तो इस विधि से करें भगवान भोलेनाथ का अभिषेक निश्चित होगा लाभ

28 जुलाई 2018 से पवित्र श्रावण मास की शुरुआत हो गई है। इस पूरे माह शिव जी को विभिन्न तरीकों से प्रसन्न करने के प्रयास किए जाते हैं। आइए जानते हैं सावन मास में शिव आराधना के कुछ सरल उपाय…
यदि किसी जातक को या परिवार में किसी सदस्य को असाध्य बीमारी हो गई हो तो उसे चाहिए कि सावन में किसी सोमवार को पानी में दूध व काले तिल डालकर शिवलिंग का अभिषेक करें। अभिषेक के लिए तांबे के बर्तन को छोड़कर किसी अन्य धातु के बर्तन का उपयोग करें।
अभिषेक करते समय ‘ॐ जूं स:’ मंत्र का जाप करते रहें। इसके बाद भगवान शिव से रोग निवारण के लिए प्रार्थना करें और प्रत्येक सोमवार रात में 9.15 बजे के बाद गाय के सवा पाव कच्चे दूध से शिवलिंग का अभिषेक करने का संकल्प लें।
इस उपाय से बीमारी ठीक होने में लाभ मिलता है। इसके अलावा हनुमानजी, शिवजी के अवतार माने गए हैं। श्रावण शिवजी की पूजा का माह है और इस महीने में हनुमानजी के उपाय भी विशेष रूप से किए जा सकते हैं।
शिवपुराण के अनुसार शिवजी और उनके अवतारों की पूजा करने से कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होती हैं और भाग्य का साथ मिलने लगता है। इसके अलावा 11 हजार, 21 हजार या 1.25 लाख बार महामृत्युंजय का पाठ करने या किसी योग्य ब्राह्मण को संकल्प देने से भी अत्यधिक लाभ मिलता है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments