Homeप्रमुख खबरेंचम्बल का पानी ग्वालियर लाने की 398 करोड़ की परियोजना को मिली...

चम्बल का पानी ग्वालियर लाने की 398 करोड़ की परियोजना को मिली मंजूरी

65 किलोमीटर पाइप लाइन से ग्वालियर तक लाया जाएगा पानी.

ग्वालियर / ग्वालियर की पेयजल समस्या के स्थाई निदान हेतु चंबल नदी से पाइप लाइन के माध्यम से ग्वालियर लाने की कार्य योजना को मंजूरी मिल गई है।योजना की मंजूरी के साथ साथ ही ग्वालियर की पेयजल समस्या के स्थाई निदान कर रास्ता साफ हो गया है।
शुक्रवार को दिल्ली में शहरी विकास मंत्रालय के सचिव श्री डी पी मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में चंबल की डीपीआर को मंजूरी प्रदान कर दी गई है। यह योजना 398 करोड़ की है,इस योजना के तहत 25 प्रतिशत की राशि प्रदेश सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी।
केन्द्रीय पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर प्रदेश के विशेष प्रयास से ग्वालियर की पेयजल समस्या के स्थाई निदान हेतु चंबल नदी से पानी लाने डीपीआर को केंद्रीय शहरी विकास विभाग द्वारा मंजूरी प्रदान कर दी गई है ।यह योजना 398 करो रुपए की है योजना के तहत 25 परसेंट राशि राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी शेष राशि ऋण रहेगा जो 7% की दर पर देय होगा।
नगर निगम आयुक्त श्री विनोद शर्मा ने बताया चंबल परियोजना के तहत चंबल से तिघरा तक पानी लाने के लिए 65 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन डाली जाएगी ।पानी बूस्ट करने के लिए एक प्लांट भी बनाया जाएगा।
चंबल से पानी लाने की कार्ययोजना मुरैना से पृथक रहेगी।दिल्ली में आयोजित बैठक चंबल योजना के संबंध में नगर निगम ग्वालियर की ओर से विस्तृत प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया गया, इसके पश्चात अन्य मुद्दों पर विचार विमर्श के पश्चात चंबल नदी की कार्य योजना को मंजूरी प्रदान कर दी गई है दिल्ली में आयोजित बैठक में नगरीय विकास विभाग के प्रमुख अभियंता श्री प्रभात कटारे ग्वालियर विशेष क्षेत्र प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री राकेश जादौन नगर निगम आयुक्त श्री विनोद शर्मा विषय क्षेत्र प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तरुण भटनागर कंसलटेंट मेहता एंड मेहता के प्रतिनिधि अध्यक्ष यंत्री पीएचई श्री आर एल एस मौर्य सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments