Homeप्रमुख खबरेंमध्यप्रदेश शासन ने दी वाट्सएप से हजारों कमाने की अनूठी योजना

मध्यप्रदेश शासन ने दी वाट्सएप से हजारों कमाने की अनूठी योजना

यदि आप बेरोजगार हैं और कुछ ऐसा करना चाहते हैं जिसमें आपका ईमान भी कायम रहे और पैसा भी मिल जाए तो बस स्मार्टफोन उठाइए और शुरू हो जाइए। मप्र शासन के परिवहन विभाग की एक योजना आपको 30000 रुपए महीने तक दे सकती है।
यात्री वाहनों में यदि ओवरलोडिंग दिखे तो फोटो खींचकर वॉट्सएप नंबर 94799-25125 पर भेजें। परिवहन विभाग जानकारी देने वाले को 1000 रुपए का इनाम देगा।
इस नंबर पर ओवरलोडिंग की सूचना मय तस्वीर, वाहन क्रमांक, संचालित मार्ग, स्थान का नाम और समय के साथ भेजना होगा। तस्वीर और स्थान की जानकारी मिलने के बाद संबंधित परिवहन अधिकारी जांच करेगा। शिकायत सही होने पर दोषी वाहन मालिक के खिलाफ कार्रवाई होगी। प्रथम सूचना देने वाले को यह इनाम दिया जाएगा।
परिवहन आयुक्त डॉ. शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि अपर परिवहन आयुक्त (प्रवर्तन) की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया है, जो इसकी मॉनिटरिंग करेंगे। ‘वॉट्सएप भेजो इनाम पाओ’ व्यवस्था पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू की गई है।
5 फरवरी को हुई विभागीय समीक्षा बैठक में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निर्देश दिए थे कि यात्री बसों में ओवर लोडिंग को नियंत्रित करने के लिए सोशल मीडिया का सदुपयोग किया जाए। इसके बाद वॉटसएप नंबर जारी किया गया है।
बस मांगी गई जानकारी के साथ फोटो वाट्सअप करना है और फिर पीछे पड़ जाना है, आयुक्त परिवहन विभाग के। इस तरह से आप रोज कम से कम एक ओवर लोडेड यात्री वाहन तलाशकर 1000 रुपए महीना कमा सकते हैं या फिर इससे ज्यादा।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments