Homeदेशराहतभरी खबर: 23 राज्यों के 54 जिलों में 14 दिन में कोई...

राहतभरी खबर: 23 राज्यों के 54 जिलों में 14 दिन में कोई कोरोना केस नही आया

भारत में विदेशी नागरिकों सहित कोरोना वायरस महामारी से संक्रमित होने वालों की संख्या रविवार (19 अप्रैल) को बढ़कर 15,712 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। मंत्रालय ने रविवार को जारी आंकड़ों में कहा कि देश में कोविड-19 संक्रमण के चलते 507 मौतें हुई हैं और वर्तमान में कुल 12,974 व्यक्ति महामारी से संक्रमित हैं।

वहीं, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1334 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 27 लोगों को इस वायरस की वजह से अपनी जान गंवानी पड़ी है और अब तक कुल 2231 (1 माइग्रेटेड) मरीज इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं।

इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश के 23 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 54 जिलों में आखिरी 14 दिनों से कोरोना वायरस का एक भी मामला सामने नहीं आया है।

महाराष्ट्र में कोविड-19 से सबसे ज्यादा मौत
मंत्रालय के मुताबिक, “महाराष्ट्र में सबसे अधिक 211 मौतें हुई हैं, जबकि मध्यप्रदेश में 70 लोगों को इस वायरस ने लील लिया है। वहीं, गुजरात में संक्रमण के चलते 53 और उत्तर प्रदेश व दिल्ली में क्रमशः 14 और 42 लोगों की जान गई है।” देश के 27 राज्य और सभी केंद्र शासित प्रदेशों में से कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक मामले 3651 महाराष्ट्र से ही आए हैं। इसके बाद 1893 मामलों के साथ दिल्ली दूसरे, जबकि 1407 मामलों के साथ मध्यप्रदेश तीसरे स्थान पर है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments