Homeदेशसीमा के उसपार आकर दलाईलामा के जन्मदिन समारोह को देखते रहे चीनी...

सीमा के उसपार आकर दलाईलामा के जन्मदिन समारोह को देखते रहे चीनी सैनिक

भारत ने चीन की तरफ से अपनी सीमा में घुसपैठ की रिपोर्ट को खारिज कर दिया है। समाचार एजेंसी एएनआई ने सेना के सूत्रों के हवाले से बताया है कि चीन की सेना ने भारतीय सीमा में घुसपैठ नहीं की है।

सेना के सूत्रों ने बताया कि चीन की सेना सादे कपड़े में और सामान्य गाड़ी में आए और डेमचौक इलाके में नियंत्रण रेखा के उस पार खड़े रहे। उस वक्त गांववाले दलाई लामा के जन्मदिन को लेकर एक समारोह मना रहे थे।

गौरतलब है कि ऐसी रिपोर्ट्स थी कि चीनी सेना ने उकसाने वाली कार्रवाई करते हुए लद्दाख के डेमचोक इलाके में भारतीय सीमा का अतिक्रमण किया है। खबर के मुताबिक कुछ दिनों पहले चीन की सेना के लोग डेमचोक इलाके में छह किलोमीटर अंदर दाखिल हुए और यहां दलाई लामा के जन्मदिन के उत्सव में ‘व्यवधान’ डाला और स्थानीय लोगों को कथित रूप से डराया-धमकाया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments