Homeदेशआइए वीरांगना से लेकर इन 20 वीर सपूतों जैसे बलिदानियों की शहादत...

आइए वीरांगना से लेकर इन 20 वीर सपूतों जैसे बलिदानियों की शहादत को करें नमन

यह वीर प्रसूता भारत भूमि हैं यहां युगों युगों से भारत माता की रक्षा के लिए इसके पुत्र पुत्री प्राणोत्सर्ग करते रहे हैं ।यही वजह है की यूनान मिस्र रोमा सब मिट गए जहां से कुछ बात है की हस्ती मिटती नहीं हमारी। एक तरफ देश 1857 के स्वतंत्रता समर की महानायिका वीरांगना लक्ष्मी बाई के बलिदान को आज नमन कर रहा है तो दूसरी ओर देश की खातिर मर मिटने की भारत की महान परम्परा को जीवंतता प्रदान कर रहे हैं उन वीर 20 शहीद सपूतों के शरीर जिन्होंने दो दिन पूर्व ही चीन सीमा पर देश के लिए लड़ते लड़ते अपने प्राणों की आहुति  दे दी। आज इनकी पार्थिव देह इनके घरों में पहुंच रहीं हैं। आज ही इनका अंतिम संस्कार भी होगा। पूरा देश इन वीर सपूतों को नम आंखों से विदाई दे रहा है। पूर्वी लद्दाख में सोमवार रात गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में भारतीय सेना के एक कर्नल सहित 20 सैनिक शहीद हो गए. इस घटना के बाद पूरे देश में शोक की लहर है.हर तरफ से चीन को मुहतोड़ जवाब देने की मांग की जा रही है. पूरा देश राष्ट्र की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने के लिए श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है.

शहीदों की जानकारी-

 

1. कर्नल संतोष बाबू- तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद स्थित उनके घर पार्थिव शरीर भेजा जाएगा. अंतिम संस्कार आज होगा

2. हवलदार के. पलनी- तमिलनाडु के रामनाथपुरम जिले के Kadukkaloor गांव के रहने वाले थे. अंतिम संस्कार आज होगा

3. हवलदार सुनील कुमार- बिहार के पटना जिले के बिहटा के पास तारानगर गांव में परिवार रहता है. अंतिम संस्कार आज होगा

4. सिपाही चंदन कुमार- बिहार के भोजपुर जिले के ज्ञानपुरा गांव के रहने वाले थे.

5. सिपाही अमन कुमार- बिहार के समस्तीपुर के सुल्तानपुरपुरब गांव के रहने वाले थे.

6. सिपाही जयकिशोर सिंह- बिहार के वैशाली जिले के चाकाफाथ गांव के रहने वाले थे.

7. सिपाही कुंदन कुमार- बिहार के सहरसा जिले के आरन गांव के रहने वाले थे.

8. नायब सूबेदार/AIG मनदीप सिंह- पंजाब के पटियाला जिले के सील गांव के रहने वाले थे.

9. नायब सूबेदार (ड्राइवर)– पंजाब के गुरदासपुर के Vhoj-raj के रहने वाले थे.

10. सिपाही गुरबिंदर- पंजाब के संगरुर जिले के तोतावाल गांव के रहने वाले थे.

11. सिपाही गुरतेज- पंजाब के मानसा जिले के Birewala Dagon गांव के रहने वाले थे.

12. सिपाही राजेश ओरांग- पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के बेलगोरिया गांव के रहने वाले थे.

13. हवलदार बिपुल रॉय- पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी के बिंदीपाडा गांव के रहने वाले थे. पत्नी और 5 साल की बेटी मेरठ में रहते हैं

14. सिपाही कुंदन कुमार ओझा- झारखंड के साहिबगंज जिले के दिहारी गांव के रहने वाले थे.

15. सिपाही गणेश हांदसा- झारखंड के पूर्वी सिंघभूम जिले के कशाफलिया गांव के रहने वाले थे.

16. सिपाही चंद्रकांत प्रधान- ओडिशा के कंधमाल जिले के BeariPanga गांव के रहने वाल थे.

17. नायब सूबेदार नुंदुराम सोरेन- ओडिशा के मयूरभंज जिले के Badachampauda गांव रहने वाले थे.

18. सिपाही गणेश राम- छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के गिडहाली गांव के रहने वाले थे.

19. सिपाही अंकुश- हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के करोहटा गांव के रहने वाले थे.

20. नायक (NA) दीपक सिंह- मध्य प्रदेश के रीवा जिले के फरांदा गांव के रहने वाले थे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments