Homeमध्यप्रदेशराज्यसभा चुनाव से पहले कमलनाथ को बड़ा झटका बसपा,सपा सहित 5 विधायक...

राज्यसभा चुनाव से पहले कमलनाथ को बड़ा झटका बसपा,सपा सहित 5 विधायक दिखे भाजपा के साथ

भोपाल /राजधानी भोपाल में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के विधायकों को बुलाया गया था। सभी विधायक 19 जून 2020 राज्यसभा चुनाव के मतदान तक भोपाल में ही रहेंगे। इस अवसर पर बहुजन समाज पार्टी की विधायक श्रीमती रामबाई एवं श्री संजीव कुशवाह, समाजवादी पार्टी के इकलौते विधायक श्री राजेश शुक्ला और कांग्रेस से बगावत करके निर्दलीय चुनाव जीते विधायक विक्रम सिंह राणा व सुरेंद्र सिंह शेरा उपस्थित नजर आए।
सभी विधायकों ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा के साथ मौजूद अन्य भाजपा नेताओं के साथ ग्रुप फोटो खिंचवाया एवं इस बात का ऐलान किया कि राज्यसभा चुनाव में वह सभी भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार को प्राथमिकता वाला वोट देंगे। इसी के साथ मध्य प्रदेश की 3 में से 2 सीटें भारतीय जनता पार्टी के पास सुरक्षित हो गई।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments