Homeमध्यप्रदेशआगरा-ग्वालियर सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे से विकास के नए आयाम स्थापित होंगे -...

आगरा-ग्वालियर सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे से विकास के नए आयाम स्थापित होंगे – प्रभारी मंत्री श्री सिलावट

ग्वालियर / जिले के प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने कहा है कि आगरा से ग्वालियर तक 160 किलोमीटर लम्बे सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे के निर्माण से ग्वालियर-चंबल अंचल में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। यह एक्सप्रेस-वे ग्वालियर-चंबल संभाग के सभी जिलों सहित आगरा-धौलपुर एवं झाँसी के विकास में भी क्रांतिकारी साबित होगा। यह एक्सप्रेस-वे मंजूर करने के लिये प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गड़करी, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, केन्द्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं ग्वालियर के सांसद श्री विवेक शेजवलकर के प्रति आभार व्यक्त किया है।

प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने कहा है कि सिक्स लेन के एक्सप्रेस-वे निर्माण से परिवहन की अच्छी सुविधाएँ मिलने के साथ-साथ क्षेत्र के औद्योगिक विकास में भी तेजी आयेगी। यह एक्सप्रेस-वे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे एवं यमुना एक्सप्रेस-वे की तर्ज पर बनेगा, जो ग्वालियर के निरावली तिराहे से प्रारंभ होकर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा। आगरा से ग्वालियर तक बनने जा रहे सिक्सलेन एक्सप्रेस-वे के दोनों ओर आर्थिक गतिविधियाँ बढ़ेंगीं और स्थानीय निवासियों को नए-नए रोजगार धंधे मिलेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments