HomeBreakingआज महिला टी-20 विश्व कप फाइनल को लेकर देशभर में उत्साह 12.30...

आज महिला टी-20 विश्व कप फाइनल को लेकर देशभर में उत्साह 12.30 से होगा लाइव प्रसारण

अपराजित और बेखौफ खेल रहीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम पहली बार आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप का खिताब जीतने के लिए आज मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर मौजूदा चैंपियन आस्ट्रेलिया से भिड़ेगी. आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है और पूरा देश बेटियों की जीत की उम्मीद में है. देशभर के लोग आज मेलबर्न में होने वाले Women T-20 World Cup में भारतीय टीम की जीत के लिए दुआएं कर रहा है.

 

भारतीय महिला क्रिकेट टीम पहली बार टी-20 विश्व कप टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है और खिताब के लिए उसका सामना एक ऐसी टीम से होने जा रहा है जो चार बार चैंपियन रह चुकी हैं और साथ ही 2009 में सेमीफाइनलिस्ट और 2016 में उपविजेता भी रह चुकी हैं. भारतीय टीम इससे पहले तक अब तक तीन बार 2009, 2010 और 2018 में सेमीफाइनल में पहुंची थी. वर्ल्ड नंबर-1 आस्ट्रेलिया ने विश्व रैंकिंग में चौथे नंबर पर काबिज भारतीय टीम से 31 मैचों में 26 मैच जीते हैं.

 

ऑस्ट्रेलियाई पीएम को जवाब में पीएम मोदी ने जताई जीत की उम्मीद
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को उम्मीद जतायी कि भारतीय महिला टीम रविवार को जब आस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप के फाइनल के लिए मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर उतरेगी तो स्टेडियम नीले रंग (भारतीय टीम की जर्सी) से पटा रहेगा. प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर आस्ट्रेलिया के प्रधानमंधी स्काट मौरिसन के ट्वीट के जवाब में यह बात कही.

 

मौरिसन ने मोदी को टैग कर के ट्वीट किया, ‘‘ मोदी, मेलबर्न में कल महिला टी20 विश्वकप के फाइनल में आस्ट्रेलिया का भारत से मुकाबला होगा. एमसीजी में बड़ी सख्ंया में दर्शकों के बीच दो शानदार टीमें होगी. यह एक बड़ा मौका और शानदार मैच होने जा रहा है. हर तरफ आस्ट्रेलिया का जलवा होगा.’’

 

आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री को जवाब देते हुए मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘ मौरिसन, टी20 विश्वकप के फाइनल में भारत और आस्ट्रेलिया की टीमें, इस से बड़ा कुछ नहीं हो सकता. भारतीय महिला टीम और आस्ट्रेलियाई महिला टीम को शुभकामनाएं, महिला दिवस की बधाई.’’

 

दोपहर 12:30 से होगा महा-मुकाबला, यहां देख सकेंगे लाइव

 

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर दोपहर 12:30 से यह महा-मुकाबला खेला जाएगा. यह मैच स्टार स्पोटर्स और और हॉटस्टार पर लाइव देखा जा सकेगा. आज महिला और रविवार एक साथ होने पर पूरे देश की निगाहें इस मैच पर टिकीं हुई हैं. आपको बता दें कि महिला भारतीय टीम पूरे विश्वकप में एक भी मैच नहीं हारी है. इसके अलावा इस विश्व कप के पहले ही मैच में ऑस्ट्रेलिया को 17 रनों से हरा चुकी है.

 

अगर बारिश हुई तो क्या होगा ?
अगर फाइनल में बारिश ने बाधा डाली और मैच नहीं हो सका तो फिर आईसीसी ने इस समस्या से निपटने के लिए एक रिजर्व डे रखा है. यानि की मैच अगर 8 मार्च को नहीं हो पाता तो फिर इस मैच को 9 मार्च को खेला जाएगा. अब आपके मन में एक और सवाल आना लाज़मी है और वो है कि अगर 9 मार्च को भी बारिश हो गई तो फिर क्या होगा? सोमवार यानी रिजर्व डे के दिन भी बारिश होती है और मैच रद्द किया जाता है तो दोनों टीम यानी भारत और ऑस्ट्रेलिया को संयुक्त रूप से चैंपियन घोषित कर दिया जाएगा.

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments