Homeदेशमध्यप्रदेश सचमुच बहुत खूबसूरत है, ओरछा तो और भी निराला

मध्यप्रदेश सचमुच बहुत खूबसूरत है, ओरछा तो और भी निराला

हिंदी फिल्मों की अभिनेत्री स्वरा भास्कर का मानना है की ओरछा में पर्यटन की असीम संभावनाओं को साकार करने के लिए मध्यप्रदेश सरकार जो प्रयास कर रही है, वे इस स्थान को अवश्य नई पहचान देंगे। आज सुबह ओरछा पैलेस में ‘नमस्ते ओरछा’ महोत्सव के दूसरे दिन बिजनेस कानक्लेव सेशन शुरू होने के पहले एक बातचीत में स्वरा ने बताया कि वह पहली बार यहां आई हैं।

ओरछा में फेस्टिवल पर खुशी जाहिर करते हुए स्वरा ने कहा कि मध्यप्रदेश सचमुच बहुत खूबसूरत है, ओरछा तो और भी निराला है। उन्होंने कहा कि अन्य फिल्म कलाकारों को भी वो ओरछा के बारे में बताएंगी। ओरछा में बेतवा नदी के किनारे प्राकृतिक सुंदरता स्वरा को बहुत पसंद आई। फिल्म निर्माण के लिए ओरछा में कितनी संभावनाएं हैं, इस सवाल के जवाब में स्वरा ने कहा कि फिल्म शूटिंग के लिए यह एक आदर्श स्थान लगता है। यहां के प्राचीन स्मारक बड़े पर्दे पर बहुत खूबसूरती से फिल्माए जाने चाहिए। स्वरा ने कहा कि यहां रोड कनेक्टिविटी को और बेहतर बना कर फिल्म उद्योग की आवश्यकताओं को समझते हुए जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास किया जा सकता है।  फिल्म निर्माण के लिए बड़े व्हीकल्स आसानी से आ जा सकें,इसके लिए मुख्य रूप से ओरछा आने वाली सड़कों को और बेहतर बनाया जा सकता है।

अभिनेत्री स्वरा का मानना है कि मध्यप्रदेश की ब्रांडिंग, टूरिज्म और इन्वेस्टमेंट के लिए ओरछा जैसी जगहों पर फिल्म फेस्टिवल करने और कालेज स्टूडेंट्स को इन्वॉल्व करने से सीधा फायदा मिलेगा।

‘नमस्ते ओरछा’ के आयोजन की तारीफ करते हुए स्वरा ने कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ जी का विजन मध्यप्रदेश  की तरक्की को नई पहचान देगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments