Homeदेशआरएसएस की नई टीम : सुरेश सोनी को आराम रामलाल व राममाधव...

आरएसएस की नई टीम : सुरेश सोनी को आराम रामलाल व राममाधव का अब संघ करेगा उपयोग दी जिम्मेदारी

अशोक  अग्रवाल क्षेत्र कार्यवाह,हेमन्त मुक्तिबोध सह क्षेत्र कार्यवाह,अशोक  पोरवाल सह क्षेत्र प्रचारक,स्वप्निल  कुलकर्णी मध्यभारत प्रान्त प्रचारक, विमल  गुप्ता मध्यभारत सह प्रान्त प्रचारक बने

बेंगलुरु / राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में कार्यविस्तार की दृष्टि से  नई टीम गठित की गई नई टीम में कुल पांच सह-सरकार्यवाह बनाए गए हैं।

इसमें डॉ. कृष्ण गोपाल, मुकुंद सीआर, डॉ. मनमोहन वैद्य, राम दत्त, अरुण कुमार हैं। डॉ. कृष्ण गोपाल, मुकुंद और मनमोहन वैद्य इससे पहले भी यही जिम्मेदारी देख रहे थे। अरुण कुमार और राम दत्त को नया सह-सरकार्यवाह बनाया गया है, जबकि सुरेश सोनी को सह-सरकार्यवाह की जिम्मेदारी से मुक्त कर अखिल भारतीय कार्यकारिणी में जगह दी गई है। नए सह-सरकार्यवाह बने अरुण कुमार अभी तक अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख की जिम्मेदारी देख रहे थे। इससे पहले वे संघ के थिंकटैंक जम्मू-कश्मीर अध्ययन केंद्र के निदेशक भी रहे।

वहीं, रामलाल को अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख का जिम्मा सौंपा गया है। रामलाल इससे पहले 13 साल तक भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रहे। 2020 में नड्‌डा के पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद उन्हें हटाकर बीएल संतोष को उनके पद पर लाया गया। इसके अलावा आलोक अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख, जबकि सुनील आंबेडकर को अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख बनाया गया है।

सह सरकार्यवाह –

डॉ. मनमोहन वैद्य

कृष्ण गोपाल

सी. आर. मुकुंद

अरुण कुमार

राम दत्त चक्रधर

शारीरिक प्रमुख –

सुनील कुलकर्णी

सह शारीरिक प्रमुख –

जगदीश प्रसाद

बौद्धिक प्रमुख –

स्वांथ रंजन

सह बौद्धिक प्रमुख

सुनील भाई मेहता

सेवा प्रमुख 

पराग अभ्यंकर

सह सेवा प्रमुख-

राजकुमार मथाले

संपर्क प्रमुख-

रामलाल

सह संपर्क प्रमुख-

रमेश पप्पा

सुनील देशपांडे

प्रचार प्रमुख –

सुनील अम्बेकर

सह प्रचार प्रमुख 

नरेंद्र ठाकुर

आलोक कुमार

क्षेत्र के  नए दायित्व

अशोक  अग्रवाल
क्षेत्र कार्यवाह
हेमन्त जी मुक्तिबोध
सह क्षेत्र कार्यवाह

अशोक  पोरवाल
सह क्षेत्र प्रचारक

स्वप्निल  कुलकर्णी
मध्यभारत प्रान्त प्रचारक

विमल  गुप्ता
मध्यभारत सह प्रान्त प्रचारक

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments