Homeप्रमुख खबरेंइजरायल ने किया ईरान पर भीषण हमला परमाणु केंद्र तबाह, मिसाइलें बर्बाद,...

इजरायल ने किया ईरान पर भीषण हमला परमाणु केंद्र तबाह, मिसाइलें बर्बाद, कई साइंटिस्ट-कमांडर मारे गए

 

हमले से पहले नेतन्याहू ने कल यहूदियों के धार्मिक स्थल पर चिट्ठी रखी थी

इजरायल ने ईरान पर अबतक के सबसे बड़े हमले में ईरान को जबर्दस्त चोट पहुंचाई है. ऑपरेशन राइजिंग लॉयन के नाम से शुरू किए गए इस हमले में इजरायल ने ईरान के परमाणु ठिकानों को तबाह कर दिया है. ईरान ने पुष्टि की है कि इजरायली हमले में नतांज परमाणु साइट तबाह हो गया है. नतांज वो जगह है जहां ईरान यूरेनियम इनरिचमेंट कर रहा था. यूरेनियम को इनरिच करने के बाद ही इससे परमाणु बम बनाया जाता है.

यही नहीं इजरायल ने ईरान के परमाणु वैज्ञानिकों को मारने का दावा किया है. इजरायल ने ईरान के टॉप सैन्य कमांडरों को मार डाला है. इसके अलावा इजरायली सेना ने ईरान के बैलेस्टिक मिसाइल प्रोग्राम को पंगु कर दिया है.

इजरायल ने ईरानी एयर डिफेंस को भेदते हुए अपने फाइटर प्लेन तेहरान के आसमान में उतार दिए और अपने हमले को अंजाम दिया.

न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, इजराइली सेना ने तेहरान के आसपास कम से कम 6 सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। इन 6 में से 4 जगहों पर परमाणु ठिकाने भी मौजूद हैं।

ईरान के सरकारी मीडिया ने पुष्टि की है कि इजराइली हमले में इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के कमांडर हुसैन सलामी की मौत हो गई है।

अल-जजीरा के मुताबिक हमले में ईरान के दो प्रमुख परमाणु वैज्ञानिक मोहम्मद मेहदी तेहरांची और फरदून अब्बासी भी मारे गए हैं।

इजराइल ने यह दावा किया है कि हमले में ईरान के आर्मी चीफ मोहम्मद बाघेरी, सेना के अन्य बड़े अधिकारी और कुछ वरिष्ठ परमाणु वैज्ञानिक भी मारे गए हैं।

इस बीच, ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामनेई ने कहा कि हमारी सेना इजराइल को सजा दिए बिना नहीं जाने देगी

ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते विवाद को लेकर भारत ने गहरी चिंता जताई है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर बताया है कि वह हालात पर नजर रखे हुए है।

भारत ने दोनों देशों से अपील की है कि वे ऐसा कोई कदम न उठाएं जिससे तनाव और बढ़े। साथ ही बातचीत और कूटनीति के जरिए स्थिति को सुलझाने के लिए कहा है।

हमले से पहले नेतन्याहू ने कल यहूदियों के धार्मिक स्थल पर चिट्ठी रखी थी

इजराइली PM बेंजामिन नेतन्याहू कल यहूदियों के प्रमुख धार्मिक स्थल ‘वेस्टर्न वॉल’ गए थे। यहां उन्होंने एक चिट्ठी रखी थी। इस चिट्ठी में उन्होंने यहूदी के समुदाय के बारे में लिखा था कि यह एक ऐसा समुदाय है जो शेरनी की तरह उठता है और शेर की तरह खुद को ऊपर उठाता है।

ट्रम्प बोले- हमले की पहले से जानकारी थी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने खुलासा किया है कि उन्हें पहले से पता था कि इजराइल ईरान के शीर्ष नेताओं को निशाना बनाने वाला है। ट्रम्प ने यह बयान अमेरिकी चैनल फॉक्स न्यूज के एंकर ब्रेट बेयर के साथ बातचीत में दिया, जो ईरान पर हमले के बाद हुई।

ट्रम्प ने कहा,

QuoteImage

ईरान के पास न्यूक्लियर बम नहीं होना चाहिए। उम्मीद है कि हम फिर से बातचीत की मेज पर लौटेंगे।

QuoteImage

उन्होंने यह भी कहा कि आगे की बातचीत में ईरान के कई नेता शामिल नहीं हो पाएंगे। ( इजराइल के हमले में मारे गए हैं।)

ईरान के 3 सैन्य अधिकारी और 2 परमाणु वैज्ञानिक मारे गए

1. IRGC कमांडर-इन-चीफ- हुसैन सलामी

2. चीफ ऑफ स्टाफ- मोहम्मद बघेरी

3. अनबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर के चीफ

4. परमाणु वैज्ञानिक- फरेदून अब्बासी

5. परमाणु वैज्ञानिक- मोहम्मद मेहदी

ईरानी सुप्रीम लीडर बोले- इजराइल को सजा मिलेगी

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामनेई ने कहा कि इजराइल को इस हमले के लिए सजा मिलेगी। खामनेई ने X पोस्ट कर कहा कि ईरान की सेना इजराइल को बिना सजा दिए जाने नहीं देगी।

एयर इंडिया ने यात्रियों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए कई उड़ानों का मार्ग बदला

इसराइल के ईरान पर किए गए हमले के बाद एयर इंडिया ने यात्रियों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए कई उड़ानों का मार्ग बदल दिया है. साथ ही कई विमानों को वापस भी बुला लिया गया है.

एयर इंडिया ने इस असुविधा के लिए खेद ज़ाहिर करते हुए सभी प्रभावित उड़ानों की जानकारी जारी दी है.

एयर इंडिया ने कहा है कि हम यात्रियों की सुविधा का हर संभव ख्याल रख रहे हैं. यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है.

एयर इंडिया ने सलाह दी है कि उड़ान की स्थिति वह उसकी वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं. इसराइल के हमले के बाद ईरान ने अपना वायु क्षेत्र बंद कर दिया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments