जिले में भीषण गर्मी से झुलस रहे लोगों को शुक्रवार की शाम बारिश राहत लेकर आई। वहीं दूसरी तरफ तेज आंधी और बारिश के चलते एक मकान ढह गया। मकान के बगल में दूध डेयरी की दुकान थी। मकान की दीवार उसी दुकान पर गिरी है। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है और तीन लोग घायल हैं।
दरअसल, पूरा मामला जिले के शंकरपुर इलाके के नई बस्ती का है। यहां पर एक डेयरी की दुकान है। तेज बारिश से बचने के लिए लोग उसी दूध डेयरी की दुकान में जाकर बैठ गए थे। तभी कुछ देर बाद बगल का मकान भरभराकर गिर गया।
इस घटना में जावेद पुत्र रहमान (32), इजरायल पुत्र सलीम पहलवान (40), मफरत पुत्र मोहसिन खान अहमद (35) की मौत हो गई। जबकि माहिर पुत्र सलीम खान (20) और मकान मालिक महेंद्र सिंह इंग्ले घायल बताए जा रहे है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तेज आंधी तूफान के चलते दीवार गिरना बताया जा रहा है।