Homeधर्म कर्मइन उपायों को करने से प्रसन्न होकर सारे कष्ट दूर करते ...

इन उपायों को करने से प्रसन्न होकर सारे कष्ट दूर करते हैं भोलेनाथ

हिंदू धर्म में सप्ताह के सातों दिन किसी-न-किसी देवी-देवता को समर्पित होता है। सोमवार का दिन भगवान शंकर का होता है। इस दिन भगवान शिव की अराधना की जाती है। भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए भक्त पूजा-अर्चना करने के साथ ही व्रत भी रखते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान शंकर का आशीर्वाद प्राप्त होता है और कष्टों से मुक्ति मिलती है।

ज्योतिष शास्त्र में भगवान शिव को प्रसन्न करने के कुछ उपाय भी बताए गए हैं। जिन्हें अपनाकर भोलेनाथ की कृपा प्राप्त की जा सकती है। जानिए सोमवार को किन उपायों को करने से घर में सुख-समृद्धि और शांति आने की है मान्यता-

1. सोमवार के दिन भगवान शिव को चंदन, अक्षत, दूध, धतूरा, गंगाजल, बेलपत्र या आंकड़े के फूल चढ़ाने चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं।

2. सोमवार के दिन भगवान शंकर को घी, शक्कर और गेंहू के आटे से बने भोग को लगाना चाहिए। इसके बाद उनकी आरती करनी चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में सुख-शांति और खुशहाली आती है।

3. सोमवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने से बाद भगवान शिव की अराधना करनी चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान शंकर की कृपा से मनोकामना पूरी हो जाती है।

4. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सोमवार के दिन महामृत्युंजय मंत्र का 108 बार जाप करने से भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। रुके हुए काम चल पड़ते हैं।

5. सोमवार को ग्रह शांति के लिए स्नान आदि करके सफेद कपड़ों को धारण करना चाहिए। गरीबों या जरूरतमंदों को इस दिन सफेद रंग की चीजें दान करनी चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से जन्म कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments