Homeमनोरंजनदया भाभी के इस रूप को कभी देखा है आपने

दया भाभी के इस रूप को कभी देखा है आपने

तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka ooltah Chashmah) की दया भाभी यानी दिशा वकानी (Disha Vakani) को हर कोई जानता है. छोटे पर्दे से भले ही दिशा लंबे समय से नदारद हैं, लेकिन उनका दया भाभी का किरदार आज भी बहुत पॉपुलर है. फैंस को आज भी उम्मीद है कि दिशा वकानी जल्द ही दया भाभी के किरदार में वापसी करेंगी. वैसे दिशा का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. ये वीडियो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ का नहीं है, बल्कि एक डांस नंबर है.

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka ooltah Chashmah) की गुजराती बहू दया यानी दिशा वकानी (Disha Vakani) बेन अबकी बार गुजराती गरबा करते नहीं नजर आई हैं, बल्कि वायरल हो रहे वीडियो में वो मछुआरों वाला डांस कर रही हैं. दिशा वकानी का ये अवतार फैंस ने शायद ही पहले देखा हो. इस वीडियो नें दिशा वकानी ‘दरिया किनारे एक बंगलो…’ गाने पर थिरकती नजर आ रही हैं. उनता डांस काफी धमाकेदार है

वीडियो में दिशा वकानी (Disha Vakani) ने गोल्डेन स्कर्ट और बैकलेस चोली पहनी है. वो इस वीडियो में काफी बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं. दिशा का वायरल हो रहा मछुआरों वाला डांस वीडियो काफी पुराना है. सालों पुराने इस वीडियो में भी दिशा वकानी नटखट अदाएं दिखा रही हैं. दिशा इस गाने में चोर का रोल प्ले कर रही हैं, जो पुलिस की जेब काट लेती है. दिशा के इस कारनामें के बाद वो मछुआरों की बस्ती में जा पहुंचती है और फिर ‘दरिया किनारे एक बंगलो…’ गाना शुरू होता है.

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments