Homeमध्यप्रदेशएकबार पुनः शिवराज मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर भाजपा में हलचल तेज

एकबार पुनः शिवराज मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर भाजपा में हलचल तेज

दिल्ली में नरेंद्र सिंह के निवास पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज

भोपाल /एकबार पुनः मध्यप्रदेश शिवराज मंत्रिमंडल के विस्तार की चर्चा जोरों पर है ,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा,संगठनमंत्री सुहास भगत मुख्यमंत्री शिवराज के बीच शनिवार से लेकर अब तक मेल मुलाकातें व लम्बी चर्चाओं का दौर इस बात की ओर इशारा कर रहे हैं की मंत्रिमंडल के नामों पर मध्यप्रदेश स्तर का मंथन लगभग पूरा कर लिया गया है और अब शिवराज कभी भी दिल्ली जाकर पार्टी हाईकमान को इन नामों से अवगत कराकर अंतिम मोहर लगवा सकते हैं।

जैसे की संकेत मिल रहे हैं मंत्रिमंडल विस्तार में कई नए चेहरों को भी शामिल किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि इनमें प्रेम सिंह पटेल, चेतन कश्यप, मोहन यादव और अरविंद भदौरिया के नाम शामिल हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पुरानी टीम से गोपाल भार्गव, विजय शाह, गौरीशंकर बिसेन, यशोधरा राजे, राजेंद्र शुक्ला, रामपाल सिंह और भूपेंद्र सिंह ठाकुर को सूची में शामिल किया गया है।

वहीं, भोपाल से विश्वास सारंग, इंदौर से रमेश मेंदोला और मालिनी गौड़ के नामों की भी चर्चा है। सूत्रों की  माने तो मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सीएम शिवराज आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष से मुलाकात के लिए दिल्ली जा सकते हैं।

मुलाकात के दौरान तय किए गए नामों मुहर लगाई जा सकती है। इससे पहले वे दिल्ली में मध्यप्रदेश के चुनिंदा नेताओं से भी बात कर सकते हैं। मुख्यमंत्री और पार्टी की ओर से संकेत हैं कि दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात के बाद 30 जून को मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन महामंत्री सुहास भगत के बीच शनिवार को देर शाम बात हुई। इसके बाद ये नेता मंत्रालय में मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे। इनके बीच देर रात तक मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर दिल्ली के सामने रखे जाने वाले पक्ष पर चर्चा हुई।

बता दें कि मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार मई के आखिर और जून के पहले सप्ताह में संभावित था जिसमें पहले ही देरी हो चुकी है। अगले महीने मानसून सत्र शुरू होगा, ऐसे में संवैधानिक रूप से मंत्रिमंडल विस्तार जरूरी हो गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments