Homeमध्यप्रदेशकमलनाथ के खिलाफ विद्रोह की शुरुआत ,गोविंद सिंह बोले सभी नेताओं...

कमलनाथ के खिलाफ विद्रोह की शुरुआत ,गोविंद सिंह बोले सभी नेताओं के परामर्श से टिकट वितरित किए जाते तो परिणाम अलग होते

 ग्वालियर / कांग्रेस के दिग्गज नेता और कमलनाथ सरकार में पूर्व मंत्री डॉ गोविंद सिंह ने कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा, “यह नेतृत्व की कमी है। कमलनाथ ने एक सर्वेक्षण आयोजित करने के बाद टिकट बांटे थे, सभी नेताओं के परामर्श से टिकट वितरित किए जाते तो परिणाम अलग हो सकते थे. टिकट लोगों की पसंद के अनुसार नहीं थे। मैं राज्य कांग्रेस नेतृत्व में बदलाव के बारे में कुछ नहीं कह सकता, कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को इस पर गौर करना चाहिए।”

उधर मध्‍यप्रदेश उपचुनाव में हार के बाद पूर्व मुख्‍यमंत्री कमलनाथ ने जनादेश का सम्‍मान जताया है. उन्‍होंने कहा, “हम जनादेश को शिरोधार्य करते हैं. हमने जनता तक अपनी बात पहुंचाने का पूरा प्रयास किया. मै उपचुनाव वाले क्षेत्रों के सभी मतदाताओं का भी आभार मानता हूँ. उम्मीद करता हूँ कि भाजपा की सरकार किसानों के हितों का ध्यान रखेगी, युवाओं को रोजगार देगी, महिलाओं का सम्मान व सुरक्षा कायम रखेगी, प्रदेश के नव निर्माण के हमारे काम को आगे बढ़ायेगी, प्रदेश को विकास व प्रगति के पथ पर अग्रसर करेगी. हम जनादेश को स्वीकार कर विपक्ष का दायित्व निभाएंगे, प्रदेश हित और जनता के हित के लिए सदैव खड़े रहेंगे, संघर्षरत रहेंगे.”

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments