Homeमध्यप्रदेशभारतीय मानबिन्दुओं पर कीचड़ उछालने वाले फूलसिंह को भांडेर की जनता ने...

भारतीय मानबिन्दुओं पर कीचड़ उछालने वाले फूलसिंह को भांडेर की जनता ने सबक सिखाया

भोपाल। भारतीय  मानबिन्दुओं पर कीचड़ उछालने वाले  दिग्विजयसिंह के खास  फूल सिंह बरैया  को भांडेर की जनता ने  नकार दिया है। हालांकि यहां कांटे का मुकाबला देखने को मिला।मध्यप्रदेश विधानसभा उपचुनाव 2020 में भांडेर विधानसभा सीट एक ऐसी सीट होगी जहां जीत हार का अंतर सबसे कम रहा। यहां भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी श्रीमती रक्षा सिरोनिया को कांग्रेस के प्रत्याशी फूल सिंह बरैया की तुलना में मात्र 51 वोट अधिक मिले हैं।

भांडेर विधानसभा सीट कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गई थी। दिग्विजय सिंह ने इस सीट को जीतने के लिए पूरी ताकत लगाई क्योंकि राज्यसभा चुनाव में फूल सिंह बरैया ने सब कुछ वैसा ही किया था जैसा कि दिग्विजय सिंह ने कहा था लेकिन फूल सिंह बरैया स्थानीय नेता नहीं थे। इसका उन्हें नुकसान हुआ। स्थानीय नेता महेंद्र बौद्ध ने कांग्रेस से बगावत करके बहुजन समाज पार्टी से चुनाव लड़ा, लेकिन उनकी बगावत काम नहीं आ पाई। महेंद्र बौद्ध को मात्र 7023 वोट मिले जो कुल वोट 125420 का 5.6% है। इस हिसाब से आज महेंद्र बौद्ध की राजनीति खत्म हो गई।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments