Homeप्रमुख खबरेंकमिश्नर की पूर्व मंत्री को धमकी मानहानि का 5 करोड़ दो...

कमिश्नर की पूर्व मंत्री को धमकी मानहानि का 5 करोड़ दो नहीं तो ……

भोपाल। मध्य प्रदेश के रीवा नगर निगम कमिश्नर सभाजीत यादव ने पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक राजेंद्र शुक्ल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने पूर्व मंत्री को एक पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने मानसिक प्रताड़ना और सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने पूर्व मंत्री से 5 करोड़ देने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर उन्होंने मानहानी के तौर पर यह रकम नहीं दी तो वह कानून मदद भी लेंगे।

गौरतलब है कि, पूरे मामले में सभाजीत यादव के बारे में पूर्व मंत्री और रीवा से विधायक राजेन्द्र शुक्ल ने कहा मैंने पहले भी कहा था यह मानसिक रूप से असंतुलित व्यक्ति है और किस प्रकार का बयान देना चाहिए कोई ज्ञान नहीं है. आसमान की ओर मुंह करके थूकने पर किसका मुंह गंदा होता है खुद ही का. यह अधिकारी नियम कायदों को ताक पर रखकर अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर कार्रवाई करते हैं. राजेन्द्र शुक्ल ने कहा मैं कह रहा हूं कि मानसिक रूप से असंतुलित व्यक्ति के बारे में समय खराब करने से मुझे नहीं लगता कोई फायदा है.

 

राजेन्द्र शुक्ल ने सभाजीत यादव पर आरोप लगाते हुए कहा कि, मुझे लगता है कि, राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं के चलते कांग्रेस के नेताओं को खुश करने के लिए वह इस प्रकार की बयानबाजी कर रहे हैं.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments