Homeदेशयदि पुस्तकें पढ़ने का है शौक तो हो जाइए तैयार शुरू होने...

यदि पुस्तकें पढ़ने का है शौक तो हो जाइए तैयार शुरू होने वाला है विश्व पुस्तक मेला

नई दिल्ली: दिल्ली स्थित प्रगती मैदान में 28वां विश्व पुस्तक मेला शनिवार से शुरू हो रहा है. 2013 से इस मेले के आयोजन का दायित्व मानव संसाधन मंत्रालय के अंतर्गत नेशनल बुक ट्रस्ट (एनबीटी) को दिया गया है. आईटीपीओ विश्व पुस्तक मेले की सहयोगी संस्था है.

तारीख़, समय, स्थान

इस बार पुस्तक प्रेमी अपने नए साल की शुरुआत विश्व पुस्तक मेले से करेंगे. हर साल की तरह इस साल भी विश्व पुस्तक मेला दिल्ली के प्रगति मैदान में लगेगा. नौ दिनों का यह पुस्तक मेला 4 जनवरी को शुरू हो कर 12 जनवरी को ख़त्म होगा. मेला सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक खुला रहेगा.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments