Homeखेलकराते प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित

कराते प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित

ग्वालियर जिला के ए जी कराते चैंपियनशिप का पुरुस्कार वितरण समारोह के साथ पूरी भव्यता के साथ सम्पन्न हुई।
मुख्य अतिथि श्री राजेश हिंगणकर, डी आई जी ग्वालियर जॉन खिलाड़ियों के जोश और जज्बे से हुए अभिभूत।
ग्वालियर /मप्र ओलंपिक संघ से मान्यता प्राप्त मप्र कराते एसोसिएशन की जिला प्रतिनिधि संस्था कराते डो एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर एवं जीवाजी क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई इस चैंपियनशिप के स्वर्ण और रजत पदक विजेता आगामी माह में होने वाली राज्य कराते चैंपियनशिप और उसके बाद राष्ट्रीय कराते चैंपियनशिप में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

पुरुस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि श्री राजेश हिंगणकर जी ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की भूरी भूरी प्रशंसा की एवं भविष्य में भारत के लिए ओलंपिक खेलों में पदक जीतकर लाने के लिए प्रोत्साहित किया।
समारोह की अध्यक्षता, एसोसिएशन के सरंक्षक डॉ केशव पाण्डेय जी ने की एवं इस अवसर पर जीवाजी क्लब के सचिव श्री तरुण गोयल  एवं ग्वालियर एमेच्योर ओलिंपिक एसोसिएशन के सचिव शिववीर सिंह  भी इस समारोह के साक्षी बने।
उल्लेखनीय है कि, इस चैंपियनशिप के दौरान नीर सप्लीमेंट के संचालक यश यादव एवं सनी राजपूत की ओर से सीनियर वर्ग के विजेताओं को हेल्थ प्रोडक्ट उपहार में प्रदान किये गए।वहीं डॉ अविनाश शर्मा एवं उमेश हुन्द्वानी का भी इस आयोजन में सहयोग प्राप्त हुआ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments