Homeदेशकश्मीर में आतंवादियों को सबक सिखाने NSG कमांडो तैनात करने का निर्णय

कश्मीर में आतंवादियों को सबक सिखाने NSG कमांडो तैनात करने का निर्णय

नई दिल्ली : जम्मू कश्मीर में बढ़ रही आतंकी घटनाओं के बीच वहां NSG की टीम तैनात की गई है. गृह मंत्रालय को उम्मीद है कि एनएसजी की तैनाती से वहां आतंकी घटनाओं पर लगाम लगेगा. साथ ही NSG को भी लाइव मुठभेड़ों से निपटने का अनुभव प्राप्त होगा. हालांकि वहां कई एजेंसियां होने की वजह से सेना को कुछ एतराज़ था, लेकिन पिछले ही महीने गृह मंत्रालय ने इनकी तैनाती को हरी झंडी दे दी थी. फिलहाल NSG बीएसएफ़ के साथ मिलकर उनके हुमहमा कैंप में ट्रेनिंग कर रही है.

जम्मू में फिलहाल NSG की हिट हाउस इंटरवेंशन की टीम भेजी गई है. हाउस इंटरवेंशन टीम हॉस्टेज परिस्थिति से निपटने में बहुत कारगर साबित होती है. अभी तक ऐसी स्थिति से निपटने के लिए आर्मी और सीआरपीएफ अपना अभियान चलाती है. ऑपरेशन के दौरान वह फायर पावर का ज्यादा इस्तेमाल करती है, जिसके कारण सुरक्षाकर्मी या आम नागरिकों को ज्यादा क्षति पहुंचती है. गृह मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक 2017 सुरक्षाबल के 82 लोग मारे गए थे और इस साल अब तक करीब 34 लोग मारे जा चुके हैं. वहीं, आम लोगों की बात करें तो 2017 में 68 लोग मारे गए थे और इस साल अभी तक 38 लोग मारे गए हैं.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments