Homeमध्यप्रदेशकेन्द्रीय गृ़ह मंत्री अमित शाह भोपाल में नक्सलवाद, सायबर अपराध पर...

केन्द्रीय गृ़ह मंत्री अमित शाह भोपाल में नक्सलवाद, सायबर अपराध पर करेंगे चर्चा, यहां जानिए उनका पूरा कार्यक्रम

केन्द्रीय गृ़ह मंत्री अमित शाह रविवार रात करीब 11 बजे भोपाल पहुंचेंगे। एयरफोर्स के विमान से वे स्टेट हैंगर पर आएंगे। यहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा उनका स्वागत करेंगे। अमित शाह यहां से होटल ताज लेक फ्रंट पहुंचकर नाइट स्टे करेंगे। अगले रोज सोमवार सुबह 10:45 बजे से कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। उनकी सुरक्षा के लिए केन्द्रीय सुरक्षा एजेंसियां समेत मध्यप्रदेश पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। इधर, ट्रैफिक पुलिस ने केंद्रीय गृह मंत्री के अलग-अलग कार्यक्रम को लेकर ट्रैफिक डायवर्सन प्लान जारी किया है। सोमवार सुबह 10 बजे से रात 9 बजे कई मार्गों का ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। गृह मंत्री का काफिला गुजरने के दौरान आम लोगों के लिए रास्ते बंद कर दिए जाएंगे।

शाह का दिन भर का प्रोग्राम

  • इंटर स्टेट काउंसिल की मीटिंग​​​​​​​: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार सुबह 10:45 बजे कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर (मिंटो हॉल) पहुंचेंगे। यहां 11 से 1 बजे तक मध्य क्षेत्रीय परिषद की 23वीं बैठक में शामिल होंगे। इसमें सीएम शिवराज सिंह चौहान के अलावा यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल होंगे। बैठक के बाद लंच के लिए 1 बजे से 2 बजे तक का समय आरक्षित किया गया है।बैठक में अनुसूचित जाति, जनजाति कल्याण, किसान कल्याण, महिलाओं, बच्चों के विरुद्ध अपराध की विवेचना, आंतरिक सुरक्षा, आतंकवाद और नक्सलवाद की रोकथाम के लिए विचार- विमर्श होगा।
  • नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी का भूमिपूजन : दोपहर 2 बजे अमित शाह लाल परेड ग्राउंड पर पहुंचकर हेलीकॉप्टर के जरिए मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, बरखेड़ा बोंदर में बने हैलीपेड पर उतरेंगे। दोपहर ढाई बजे से साढ़े 3 बजे तक नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी के भूमिपूजन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
  • पुलिस आवासों का लोकार्पण: 3:30 बजे बरखेड़ा बोंदर से हेलीकॉप्टर के जरिए लाल परेड ग्राउंड आएंगे। कार से रवीन्द्र भवन 3:50 बजे पहुंचेंगे। रविन्द्र भवन में पुलिस आवासों और प्रशासनिक भवनों का लोकार्पण करेंगे।​​​​​​​
  • नई शिक्षा नीति पर व्याख्यान: शाम करीब 5 बजे रविन्द्र भवन से विधानसभा पहुंचेंगे। कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित भारत की नई शिक्षा नीति के सेमिनार में भाग लेंगे। विधानसभा में करीब सवा घंटे तक कार्यक्रम में शाह रहेंगे।​​​​​​​
  • सीएम हाउस में डिनर: शाम 6:30 पर विधानसभा से रवाना होकर अमित शाह सीएम हाउस, श्यामला हिल्स पहुचेंगे। शाम पौने 7 बजे से 7:30 तक सीएम हाउस में डिनर के लिए टाइम रिजर्व रखा गया है। साढ़े सात बजे यहां वापस होटल ताज पहुचेंगे।​​​​​​​
  • सहकारिता का कार्यक्रम: रात करीब पौने आठ बजे से होटल ताज में कृषि विपणन में सहकारी संस्थाओं के रोल को लेकर आयोजित बैठक में शामिल होंगे। रात 8:45 बजे पर शाह होटल ताज से रवाना होकर रात 9:10 बजे स्टेट हैंगर पर पहुंचकर दिल्ली रवाना होंगे।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments