Homeदेशकोलारस में नरेन्द्र तोमर की भीड़भरी चुनावी सभा राजमाता को किया याद

कोलारस में नरेन्द्र तोमर की भीड़भरी चुनावी सभा राजमाता को किया याद

केन्द्रीय पंचायतीराज, ग्रामीण विकास एवं खनन मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने आज यहाँ कोलारस में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे प्रधानमंत्री श्री मोदी तथा राज्य के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह गरीब लोगों तथा शहरिया आदिवासियों के जीवन में सकरात्मक परिवर्तन के लिए अनवरत प्रयासरत हैं.
उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने जहाँ एक ओर किसानों के हितार्थ प्रधानमंत्री फसल बीमा लागू की है, वहीं दूसरी ओर किसानों की फसल की आमदनी को सुरक्षित करने के लिए भावांतर योजना लागू करके किसानों का हितों का संवर्द्धन किया है.
श्री तोमर ने कहा कि आगामी 24 फरवरी को कोलारस में उपचुनाव है। इस क्षेत्र में कांग्रेस के विधायक थे। उन्होंने इस क्षेत्र का विकास नहीं किया। बीते 4 वर्षों में यह क्षेत्र विकास से वंचित हो गया था। कोलारस का यह क्षेत्र राजमाताजी का क्षेत्र रहा है। इसके विकास में भारतीय जनता पार्टी कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी।
कोलारस की जनता से उन्होंने आग्रह करते हुए कहा कि बीते 4 वर्षो में विकास की जो कमी रह गयी थी उसे मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान पूरा करेंगे। इस क्षेत्र को भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने विकास की प्राथमिकता पर लिया है।
श्री तोमर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार आम गरीब और किसानों की सरकार है। केन्द्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है। मुख्यमंत्री स्वयं दिन रात एक करके जनता की सेवा कर रहें है और गरीब जनता के जीवन स्तर में बदलाव लाने के लिए प्रयासरत है। कोलारस क्षेत्र की जनता के जीवन में बदलाव आए। सहरिया आदिवासी का जीवन स्तर में बदलाव आए इसकी चिंता कर रहें है। आप सब लोग पार्टी के उम्मीदवार श्री देवेन्द्र जैन को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाकर राजमाताजी के सपनों को पूरा करे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments