Homeदेशशहीद के परिवार को शिवराज ने दिए एक करोड़ ग्वालियर में लगेगी...

शहीद के परिवार को शिवराज ने दिए एक करोड़ ग्वालियर में लगेगी प्रतिमा माता पिता को मिलेगी पेंशन

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पाकिस्तानी फायरिंग में शहीद हुए ग्वालियर के राइफलमैन रामऔतार लोधी के परिवार एक करोड़ रुपए देने का ऐलान किया है। इसके साथ ही ग्वालियर में एक फ्लैट भी दिया जाएगा। और उनके माता-पिता को 5 हजार रुपए की पेंशन दी जाएगी। ग्वालियर शहर में शहीद रामऔतार की स्टेच्यू लगेगी। पाकिस्तान सेना की जम्मू-कश्मीर के पुंछ और राजौरी में की गई भारी गोलाबारी में सेना के कैप्टन और समेत तीन जवान शहीद हो गए।

पत्नी ने कहा- खून का बदला खून
बता दें कि शहीद राइफलमैन की पत्नी रचना ने भारत सरकार से कहा है कि उनके पति की कुर्बानी खाली नहीं जाएगी। खून का बदला खून होना चाहिए। कब तक हमारे सेना के जवान मरते रहेंगे। इस बार बदला लेना होगा।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments