Homeमध्यप्रदेशकड़ाके की ठंड ,घना कोहरा शताब्दी सहित तमाम रेलगाड़ियों की बिगड़ी चाल

कड़ाके की ठंड ,घना कोहरा शताब्दी सहित तमाम रेलगाड़ियों की बिगड़ी चाल

ग्वालियर /सीजन के सबसे घने कोहरे का असर पहले ही दिन दिखा है। ग्वालियर में दिल्ली की ओर से आने वाली शताब्दी एक्सप्रेस समेत आधा दर्जन ट्रेन एक से दो घंटे की देरी से चली हैं। इसका सबसे बड़ा कारण उत्तर भारत में कोहरा है। इस कारण स्टेशन पर यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। कोहरे के चलते अब पूरे सीजन यही हाल रहने वाला है।

गुरुवार को सुबह से ही आसमान में कोहरा छाया हुआ है। यह कोहरा शहर में जितना घना दिखता है जंगल या रेल मार्ग पर उससे कहीं गुना अधिक होता है। गुरुवार को छाया कोहरा सिर्फ ग्वालियर तक ही नहीं था दिल्ली तक कोहरे का असर था। जिस कारण दिल्ली से भोपाल की ओर जाने वाली अधिकांश ट्रेन देरी से चल रही हैं। कोहरे का व्यापक असर ट्रेन संचालन पर पड़ रहा है। यही कारण है कि दिल्ली से ग्वालियर आई करीब आधा दर्जन ट्रेन एक से दो घंटे की देरी से पहुंची। जिस कारण स्टेशन पर यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा है।

दिल्ली की ओर से आने वाली शताब्दी एक्सप्रेस का ग्वालियर स्टेशन पर समय सुबह 9.08 बजे का है, लेकिन ट्रेन 1 घंटा 40 मिनट देरी से आई है। इसके अलावा पंजाब मेल 1 घंटा 25 मिनट, मंगलवार एक्सप्रेस 1 घंटा 30 मिनट, सचखंड 2 घंटे की देरी से चली रही थीं। इसी तरह झांसी से ग्वालियर होकर दिल्ली जाने वाले केरला एक्सप्रेस भी 1 घंटा 30 मिनट की देरी से चली है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments