Homeग्वालियर अंचलग्वालियर प्रवास के दौरान ग्वालियर के ऐतिहासिक किले का अवलोकन करने जाएंगे...

ग्वालियर प्रवास के दौरान ग्वालियर के ऐतिहासिक किले का अवलोकन करने जाएंगे केन्द्रीय पर्यटन मंत्री  रेड्डी

आईआईटीटीएम के विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

ग्वालियर / केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी 8 मार्च को ग्वालियर प्रवास पर आयेंगे। श्री रेड्डी इस दिन प्रात: 11 बजे गतिमान एक्सप्रेस से ग्वालियर पहुँचेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केन्द्रीय पर्यटन मंत्री श्री रेड्डी 8 मार्च को प्रात: 11.30 बजे ग्वालियर किला देखने जायेंगे। इसके बाद दोपहर 12.45 बजे जीवाजी विश्वविद्यालय के समीप स्थित आईआईटीटीएम  अर्थात भारतीय पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन संस्थान पहुँचकर इंटरनेशनल एक्जीक्यूटिव गेस्ट हाउस का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वहीं पर पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के अधिकारियों की बैठक लेंगे। श्री रेड्डी अपरान्ह 3 बजे से आईआईटीटीएम में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके बाद सायंकाल 6.15 बजे विमानतल पहुँचकर वायुमार्ग द्वारा नईदिल्ली के लिये प्रस्थान करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments