Homeग्वालियर अंचलग्वालियर प्रेस क्लब की अनुकरणीय पहल गंभीर रूप से बीमार 2...

ग्वालियर प्रेस क्लब की अनुकरणीय पहल गंभीर रूप से बीमार 2 पत्रकारों को बीस बीस हजार की आर्थिक सहायता

ग्वालियर। ग्वालियर प्रेस क्लब ने अब पत्रकारों के इलाज के लिए उनके परिवार को आर्थिक मदद की मुहिम शुरू की है। आज शनिवार को ग्वालियर प्रेस क्लब की अनुकरणीय पहल पर गंभीर रूप से बीमार पत्रकारों को इलाज के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया। प्रेस क्लब को पिछले दिनों यह जानकारी मिली थी कि वरिष्ठ पत्रकार अवध आनंद और राम किशोर अग्रवाल के गंभीर रूप से बीमार है, तब प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेश शर्मा ने बीते दिनों साधारण सभा की बैठक में पत्रकारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का प्रस्ताव रखा जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। आज शनिवार को दोनो पत्रकारों को बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर प्रेस क्लब कोष से बीस बीस हजार रुपए की आर्थिक मदद का चेक पत्रकारों के परिजन को चेक सौंपा। यह जानकारी देते हुए प्रेस क्लब सचिव सुरेश शर्मा ने बताया कि दोनो पत्रकारों के निवास पर पहुंच कर पत्रकारों के स्वास्थ की जानकारी लेकर जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
इस मौके पर प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेश शर्मा , उपाध्यक्ष प्रदीप तोमर , स्टेट प्रेस क्लब प्रदेश महासचिव गुरु शरण सिंह, वरिष्ठ पत्रकार रविंद्र झारखरिया,मध्य प्रदेश पत्रकार संघ के संभागीय अध्यक्ष ब्रजमोहन शर्मा ,दिनेश राव,फोटो जर्नलिस्ट प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजेश जायसवाल विशेष रूप से मौजूद थे ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments